{"_id":"69adc884190017e2a200f537","slug":"directions-were-given-on-sunday-for-hearing-the-notice-of-discrepancies-in-the-sir-kanpur-news-c-220-1-akb1006-139454-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दस्तावेज लेकर नहीं पहुंचे मतदाता तो घर-घर गए बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दस्तावेज लेकर नहीं पहुंचे मतदाता तो घर-घर गए बीएलओ
Mon, 09 Mar 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात/पुखरायां। एसआईआर में विसंगतियों की नोटिस की सुनवाई के लिए रविवार को निर्देश दिए गए थे। बूथाें पर लोगों के नहीं पहुंचने पर बीएलओ घर-घर गए और दस्तावेज लिए। कई जगह बीएलओ बूथों पर नहीं पहुंचे जबकि शिक्षक इंतजार करते रहे।
पुखरायां आरएसजीयू इंटर कॉलेज स्थित बूथ पर रविवार को बीएलओ ओमप्रकाश और गौतम द्विवेदी मौजूद रहे। दोपहर तक किदवई नगर निवासी वीरेंद्र कुमार और राजीव नगर निवासी संतराम ने नोटिस के साथ आधार कार्ड दिए। इसके बाद कोई बूथ पर नहीं पहुंचा। बीएलओ ने बताया कि बूथ पर कोई आता ही नहीं है। इसकी वजह से घर-घर जाकर दस्तावेज लेने पड़े। हालांकि अन्य बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंचे।
एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को एसआईआर का कोई विशेष अभियान दिवस नहीं है। विसंगतियों पर जारी की गई नोटिस देकर बीएलओ ने दस्तावेज लिए हैं। बीएलओ लोगों को नोटिस दे भी रहे हैं। पहले से नोटिस दिए जाने के प्रकरणों में जरूरी प्रपत्र बीएलओ एप पर अपलोड किए गए। इधर अकबरपुर में बीआरसी व अकबरपुर इंटर कॉलेज बूथ पर कोई बीएलओ नहीं पहुंचे जबकि यहां बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक मदद के लिए पहुंचे थे। दोपहर बाद तक शिक्षक मौजूद रहे लेकिन बूथों पर कोई बीएलओ नहीं पहुंचा। इधर रूरा में बीएलओ ने मतदाताओं को फोन कर विसंगति की नोटिस आने की जानकारी दी। बीएलओ की ओर से कहा गया कि नगर पंचायत कार्यालय में आकर दस्तावेज जमा करें यहां नोटिस दे दी जाएगी।