फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Direct admission in CSJMU health science department

सीएसजेएमयू में चाहते हैं पढ़ना तो अभी भी है आपके पास 16 जुलाई तक सीधे प्रवेश लेने का मौका

Fri, 12 Jul 2019 02:25 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 12 Jul 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
Direct admission in CSJMU health science department
सीएसजेएमयू (प्रतीकात्मक तस्वीर )
छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी से संबद्ध यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस में प्रवेश परीक्षा के बाद भी सीटें नहीं भर पाई हैं। इस वजह से यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सीधे प्रवेश देने का मन बनाया है। अर्हता पूरी करने वाले छात्र-छात्राएं 16 जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि तीन साल के बीएससी मेडिकल माक्रोबायोलॉजी के लिए इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा जुलॉजी, बॉटनी और रसायन विज्ञान विषय को मिलाकर 50 फीसदी अंक और एससी-एसटी के लिए 45 फीसदी अंक जरूरी हैं।
विज्ञापन

 

तीन साल के बीएससी इन ह्यूमन न्यूट्रीशन में विज्ञान बायोलॉजी, गणित या गृहविज्ञान के साथ इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा में 45 फीसदी और एससी एसटी के लिए 40 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। तीन साल और छह माह की इंटर्नशिप वाले कोर्स बीएससी इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन के लिए 45 फीसदी और एससी एसटी के लिए 40 फीसदी अंक।

तीन साल और छह माह की इंटर्नशिप वाले बीएससी योग कोर्स के लिए विज्ञान, कला, वाणिज्य विषय के साथ इंटरमीडिएट या समकक्ष के लिए 45 फीसदी और एससी एसटी के लिए 40 फीसदी अंक निर्धारित किए गए हैं।

 

दो साल के एमएससी मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी में दाखिले के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान और यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 55 फीसदी के साथ बीएससी-एमएलटी में बैचलर डिग्री। अनुसूचित जाति, जनजाति को पांच फीसदी की छूट मिलेगी।

कुलसचिव ने कहा कि प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं प्रमाण पत्र, अंकतालिका, आधार कार्ड की मूल और छाया प्रति के साथ तीन रंगीन फोटो और पाठ्यक्रम शुल्क के साथ 16 जुलाई को सुबह 10:30 बजे प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed