{"_id":"5900b6e24f1c1b0b71c0dc06","slug":"diputy-cm-says-about-brahmin","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम का ‘ब्राह्मणों’ पर बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम का ‘ब्राह्मणों’ पर बड़ा बयान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को ब्राह्मणों पर बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया। डॉ. शर्मा बुंदेलखंड़ के हमीरपुर जिले में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि जो सत्यनिष्ठा से कार्य करे वही ब्राह्मण है। सुख चाहते हो तो मां बाप की सेवा करो। तभी सच्चा सुख मिलेगा। सरकार ने महिलाओं के साथ हो रही छेड़खानी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एंटी रोमियो अभियान चलाया है। उन्होंने बुंदेलखंड को मॉडल बनाने की बात कही।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा जलालपुर रोड स्थित मारकंडेश्वर गार्डन में भगवान परशुराम जयंती पर यहां आए थे। उन्होंने कहा कि जो भी अवैध वसूली करेगा उसके विरुद्ध एक्शन लिया जाएगा। बुंदेलखंड में विकास का एक नया मॉडल होगा। विकास का नक्शा बदला जाएगा। पानी के लिए विशेष योजनाएं बनाईं जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह सपा बसपा नहीं भाजपा की सरकार है। खनन में कोई भी चंदा नहीं लेगा। बुंदेलखंड ने हमें पूरी 19 सीटें दी हैं। बुंदेलखंड के विकास के लिए एक नया पैकेज दिया जाएगा, जिससे लोगों को रोजगार मिल सके।
सरकार सभी धर्मो के लोगों की है। डिप्टी सीएम ने कहा कि भगवान परशुराम ने समाज के लिए कार्य किया। ब्राह्मण समाज के लोगों को भी समाज बदलने के लिए कार्य करना होगा। कार्यकर्ता कानून को हाथ में न लेकर जिम्मेदार लोगों को बताएं कार्रवाई करेंगे। प्रदेश में कानून का राज होगा। इसके पहले उप मुख्यमंत्री के पहुंचने पर ब्रह्म विचार मंच के पदाधिकारियों और भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने भगवान परशुराम के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन कर नमन किया। इसके बाद कमेटी के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन
मंच के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने डिप्टी सीएम को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान डा.अम्बिका प्रसाद मिश्रा, रवि शर्मा झांसी, विधायक राकेश गोस्वामी महोबा, सांसद पुष्पेंद्र चंदेल, पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत, राठ विधायक, कपिल चंद्रा, अरुण तिवारी, चन्द्रशेखर मिश्रा, लक्ष्मी नारायन सिंह दादा, डा.रविंद्र मिश्रा, हरीनारायन नगाइच, अवधेश पाठक, हरीसिंह वर्मा, मनोज बुधौलिया, दीपेंद्र बुधौलिया, जिला पंचायत सदस्य जयंती राजपूत, संतराम राजपूत, देवेश मिश्रा सहित अनेक लोग रहे। संचालन विवेक नगाइच ने किया। आभार संगठन मंत्री जगदीश अडजरिया ने किया। अध्यक्षता हरीओम पाठक पीठाधीश्वर सिद्धेश्वर पीठ झांसी ने की।