{"_id":"698256d7669b8de8df0bc790","slug":"dios-accused-of-indecency-use-of-casteist-words-and-attempt-to-assault-kanpur-news-c-362-1-lu11014-140907-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डीआईओएस पर अभद्रता, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने व मारपीट के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डीआईओएस पर अभद्रता, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने व मारपीट के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
कानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) संतोष कुमार राय पर उनके अधीनस्थ कर्मचारी ने अभद्रता करने, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और मारपीट के प्रयास के आरोप लगाए हैं। कार्यालय में वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
जितेंद्र कुमार ने पत्र में कहा है कि मंगलवार की दोपहर करीब 12:15 बजे डीआईओएस ने उन्हें अपने कक्ष में बुलाया और कार्यालय के कार्यों के बारे में स्थिति पूछी। इसका जवाब देने पर डीआईओएस आक्रोशित हो गए और गालीगलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं मामले को लेकर यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है।
संगठन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार गौतम ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन के सदस्यों का कहना है कि यदि कार्यालय प्रमुख ही कर्मचारियों के साथ इस तरह का अमर्यादित व्यवहार करेंगे तो कार्यस्थल का माहौल कैसे सुरक्षित रहेगा। वहीं, डीआईओएस संतोष कुमार राय ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि संबंधित कर्मचारी के पास प्रोजेक्ट अलंकार और समर कैंप के शिक्षकों की ईएल स्वीकृति सहित कई महत्वपूर्ण कार्य हैं, जिन्हें समय से पूरा नहीं किया गया। इसी कारण उन्हें केवल फटकार लगाई गई थी। उन्होंने जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और मारपीट के आरोपों से इन्कार किया है।