फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dinu Upadhyay case 15 policemen including two ACPs under investigation advocate and journalist also on radar

दीनू से गठजोड़: जांच के घेरे में 15 पुलिसकर्मी, नवाबगंज पुलिस ने बरामद की डीवीआर, दबिश के लिए बन रही नई रणनीति

Tue, 24 Jun 2025 06:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी शशांक शेखर भारद्वाज, अमर उजाला, कानपुर
शशांक शेखर भारद्वाज, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 Jun 2025 06:05 AM IST
सार

Kanpur News: पुलिस सूत्रों के अनुसार दो एसीपी के अलावा तीन इंस्पेक्टर, सात दरोगाओं और कुछ सिपाहियों पर दीनू को संरक्षण देने या परोक्ष रूप से उसकी मदद कर साथ देने का आरोप है। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एलआईयू भी उनके खिलाफ जांच कर रही है।

विज्ञापन
Dinu Upadhyay case 15 policemen including two ACPs under investigation advocate and journalist also on radar
कस्टडी रिमांड में दीनू - फोटो : amar ujala

विस्तार

हत्या, रंगदारी, जमीन कब्जाने जैसे गंभीर मामलों में आरोपी अधिवक्ता धीरज उर्फ दीनू उपाध्याय और उसके साथियों की कई पुलिस कर्मियों से नजदीकी थी। पुलिस के आला अधिकारियों के पास दो एसीपी समेत करीब 15 पुलिस कर्मियों की दीनू से सांठगांठ की शिकायतें पहुंची हैं। अधिकारियों ने इस सभी शिकायतों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लागू हुए कमिश्नरी सिस्टम को अंदर के ही लोग नुकसान पहुंचाने में जुटे हैं। घूसखोरी, छेड़छाड़, वादी से मारपीट और अपराधियों से संपर्क रखने जैसे आरोपों में घिरे ऐसे 130 पुलिसकर्मियों की जांच विभाग कर रहा है। इनमें पूर्वी, पश्चिम, सेंट्रल और दक्षिण जोन के अलावा कुछ ट्रैफिक पुलिस के भी कर्मी हैं।

विज्ञापन

आरोप सिद्ध होने पर होगी सख्त कार्रवाई
डीसीपी मुख्यालय एसएम कासिम आबीदी ने बताया कि इनमें से लगभग 100 की प्रारंभिक जांच हो चुकी है। अगर इन पर आरोप सिद्ध होते हैं, इनकी तीन वर्ष तक प्रोन्नति नहीं होगी, जबकि बाकी के 30 से 35 पुलिसकर्मियों को वृहद दंड मामले में डिमोट कर मूल पद पर भेजा जा सकता है। वहीं, कई पुलिस कर्मियों भी रडार पर आए हैं।

Dinu Upadhyay case 15 policemen including two ACPs under investigation advocate and journalist also on radar
कस्टडी रिमांड में दीनू - फोटो : अमर उजाला

दीनू को संरक्षण देने या मदद करने का आरोप
इनकी दीनू उपाध्याय से नजदीकी होने की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दो एसीपी के अलावा तीन इंस्पेक्टर, सात दरोगाओं और कुछ सिपाहियों पर दीनू को संरक्षण देने या परोक्ष रूप से उसकी मदद कर साथ देने का आरोप है। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एलआईयू भी उनके खिलाफ जांच कर रही है।

विज्ञापन

अधिवक्ता, कथित पत्रकारों पर भी नजर
दीनू और उसके साथियों से संपर्क रखने वाले पुलिसकर्मियों के साथ ही पुलिस उसके करीबी अधिवक्ताओं व कथित पत्रकारों पर भी नजर बनाए हैं। इसके अलावा उन अधिकारियों-कर्मचारियों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जो वर्तमान में दूसरे जिलों में हैं। दीनू के मामलों में इनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Dinu Upadhyay case 15 policemen including two ACPs under investigation advocate and journalist also on radar
दीनू उपाध्याय के घर दबिश देती पुलिस - फोटो : amar ujala

दबिश के लिए बन रही नई रणनीति
दीनू के फरार साथियों की तलाश में जुटी पुलिस के लिए नवाबगंज चौकी इंचार्ज आदित्य बाजपेई और सिपाही विजयराज के वायरल वीडियो ने खासी किरकिरी कराई थी। वीडियो वायरल होने पर भले ही अधिकारियों ने चौकी इंचार्ज व सिपाही को निलंबित कर दिया लेकिन अब अधिकारी कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश के लिए अब नई रणनीति तैयार की जा रही है।

नवाबगंज पुलिस ने बरामद की डीवीआर
दीनू उपाध्याय के साथी अनूप शुक्ला को भागने में सहयोग करने वाले चौकी इंचार्ज और सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सोमवार को मौके से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर बरामद कर ली है। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि डीवीआर का अध्ययन किया जा रहा है। उसके आधार पर चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल की जाएगी।

Dinu Upadhyay case 15 policemen including two ACPs under investigation advocate and journalist also on radar
कस्टडी रिमांड में दीनू - फोटो : अमर उजाला

कई पुलिसकर्मियों के दीनू और उसके साथियों से संपर्क में रहने व सांठगांठ की शिकायतें मिली हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। कुछ के थाना और चौकी क्षेत्र में जल्द ही बदलाव किया जाएगा।  -आशुतोष कुमार, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून एवं व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed