फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dinesh sharma says about bundelkhand development

बुंदेलखंड को दिलाएंगे नई पहचान, पर्यटन स्थलों की होगी ब्रांडिंगः डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

Mon, 22 May 2017 09:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 22 May 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
dinesh sharma says about bundelkhand development
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

‘बुंदेलखंड के लोगों ने सभी 19 विधान सभा सीटें भाजपा को दी हैं। अब बुंदेलखंड को देने की हमारी बारी है।’ बांदा के केसीएनआईटी में आयोजित प्रोग्राम ‘बुंदेलखंड कनेक्ट लीडर्स समिट’ प्रोग्राम के दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बुंदेलखंड के विकास की बात कही। 

विज्ञापन


यहां उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड आकर यहां की हकीकत से रूबरू हुआ हूं। यहां के पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग दूसरे लोग कर रहे हैं। यह हमें करनी चाहिए। तभी बुंदेलखंड में पर्यटन का तेजी से विकास होगा। यहां की प्राकृतिक संपदा पहाड़ और बालू बाहर के लोग चुरा ले जा रहे हैं। यहां पर्यटन बढ़ेगा तो रोजगार भी बढ़ेगा। बुंदेलखंड में देवगढ़, कालिंजर और चित्रकूट जैसे महत्वपूर्ण स्थान हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को 24 घंटे बिजली और सभी को पीने का साफ पानी तथा पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने सलाह दी कि बुंदेलखंड महोत्सव भी होना चाहिए। ताकि इस क्षेत्र को नई पहचान मिले। उप मुख्यमंत्री ने यहां के पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस की ईमानदारी की सराहना की। साथ ही केसीएनआईटी चेयरमैन अरुण निगम और बुंदेलखंड कनेक्ट के श्यामजी निगम का इस बात के लिए आभार जताया कि उन्हें इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा बुंदेलखंड के लिए की जा रहीं योजनाएं बताईं। भरोसा दिलाया कि जल्दी बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। बुंदेलखंड कनेक्ट के अनुज हनुमत और सौरभ द्विवेदी ने लोगों से जानना चाहा कि ‘हमारे सपनों का बुंदेलखंड कैसे हो?’ विधायक (नरैनी) राजकरन कबीर ने किसानों की कर्ज माफी और सिंचाई सुविधाएं बढ़ाने को कहा। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन ने महिला शिक्षा को बढ़ावा और बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन सूर्यप्रकाश मिश्र ने बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा उठाया।

 

दिल्ली से आए अखिल भारतीय बुंदेलखंड विकास मंच महासचिव नसीर अहमद सिद्दीकी ने बुंदेलखंड में अन्ना पशुओं की समस्या उजागर की। आंकड़ों के साथ अन्ना प्रथा से हो रहे नुकसान का जिक्र किया। पशु पालकों को पशु अनुदान देने की वकालत की। प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह, दीपक सिंह गौर, प्रदीप निगम लाला, महेंद्र सिंह गौतम, रंजना उपाध्याय, अभिमन्यु भाई, अतुल अग्रवाल आदि ने भी बुंदेलखंड से जुड़े सवालों पर चर्चा की।


बुंदेलखंड कनेक्ट के श्यामजी निगम ने कहा कि इस कनेक्ट के जरिए उन्होंने यूपी व एमपी के बुंदेलियों को जोड़ने का प्रयास किया है। ताकि बुंदेलखंड में सुख और विकास हो सके। कनेक्ट के सचिन चतुर्वेदी ने कहा कि भले ही अब यहां बदहाली है पर कभी यह बुंदेलखंड समृद्ध और सुसंस्कृत था। पूरे विश्व में अनूठी छाप छोड़ी। श्री वैदिक फार्मा के डायरेक्टर जितेंद्र अवस्थी ने बुंदेलखंड में पाई जाने वाली औषधियों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed