बुलंदशहर हाईवे कांड और सहारनपुर बवाल के लिए सपा जिम्मेदारः डिप्टी सीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को सूबे के उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने कहा कि योगी सरकार की छवि खराब करने के लिए सपाई सूबे में अपराध करा रहे हैं। बुलंदशहर हाईवे पर हुई घटना सपाइयों की साजिश है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती कार्यक्रम में भाग लेने उन्नाव पहुंचे थे।
हाईवे पर सामूहिक दुष्कर्म, सहारनपुर में बवाल आदि मामलों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री ने सपाइयों पर आरोप मढ़े और सरकार का बचाव करते नजर आए। वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा पर वक्फ की संपत्ति बेचने के आरोप, गंगा सफाई, नगर निकाय चुनाव से जुड़े सवालों को वह मुस्कुराकर टाल गए। बोले, योगी सरकार बेहतर ढंग से काम कर रही है। अराजक तत्वों को जल्द जेल भेजा जाएगा।
उन्नाव के बाद कानपुर पहुंचे उपमुख्य मंत्री दिनेश शर्मा ने केंद्र सरकार के तीन वर्ष की उपलब्धियां बताईं। मोदी सरकार के द्वारा लिए गए फैसले को जनता द्वारा स्वीकृत बताया। डिप्टी सीएम ने कहा कि देश के पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी हर रूप में सफल रहे। पाकिस्तान को छोड़ कर पड़ोसी देशों से सम्बन्ध अच्छे बने । देश की विदेश नीति मौद्रिक नीति सफल हुई है। आज मौद्रिक नीति पर कंट्रोल है। विकास दर सात प्रतिशत से ऊपर पहुंच चुकी है।
किसानों की आमदनी बढ़ी है। निमकोटेड यूरिया का इस्तेमाल का लाभ मिला है। गांव में स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों की स्थिति पहले से काफी सुधरी है। यूपी सरकार का संकल्प है कि अक्टूबर 2018 तक गांव को 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी । स्टैण्ड अप, स्टार्टअप, मेक इन इण्डिया का लाभ जनता को मिल रहा है और इस पर सरकार आगे भी काम करेगी।
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कानपुर में ये भी कहा कि 2022 तक किसानो की आमदनी दो गुनी हो जायेगी। कई जिलों में एम्स खोले जाएंगे । देश सर्वांगीण विकास की राह पर है। काले धन पर अंकुश लगा है , मुद्रा अब सर्कुलेशन में आ गई है। नोटबन्दी का लाभ यह हुआ है कि लोगों का जमा धन बैंको तक पहुंचा है जिसे बैंक ऋण के रूप में इस्तेमाल कर रही है ।