फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dinesh saharma says samajwadi party is responsible for crime in up

बुलंदशहर हाईवे कांड और सहारनपुर बवाल के लिए सपा जिम्मेदारः डिप्टी सीएम

Sat, 27 May 2017 11:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 27 May 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
dinesh saharma says samajwadi party is responsible for crime in up
कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

शुक्रवार को सूबे के उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने कहा कि योगी सरकार की छवि खराब करने के लिए सपाई सूबे में अपराध करा रहे हैं। बुलंदशहर हाईवे पर हुई घटना सपाइयों की साजिश है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती कार्यक्रम में भाग लेने उन्नाव पहुंचे थे। 

विज्ञापन

 

हाईवे पर सामूहिक दुष्कर्म, सहारनपुर में बवाल आदि मामलों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री ने सपाइयों पर आरोप मढ़े  और सरकार का बचाव करते नजर आए। वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा पर वक्फ की संपत्ति बेचने के आरोप, गंगा सफाई, नगर निकाय चुनाव से जुड़े सवालों को वह मुस्कुराकर टाल गए। बोले, योगी सरकार बेहतर ढंग से काम कर रही है। अराजक तत्वों को जल्द जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


उन्नाव के बाद कानपुर पहुंचे  उपमुख्य मंत्री दिनेश शर्मा ने केंद्र सरकार के तीन वर्ष की उपलब्धियां बताईं। मोदी सरकार के द्वारा लिए गए फैसले को जनता द्वारा स्वीकृत बताया। डिप्टी सीएम ने कहा कि देश के पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी हर रूप में सफल रहे। पाकिस्तान को छोड़ कर पड़ोसी देशों से सम्बन्ध अच्छे बने । देश की विदेश नीति मौद्रिक नीति सफल हुई है। आज मौद्रिक नीति पर कंट्रोल है। विकास दर सात प्रतिशत से ऊपर पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

किसानों की आमदनी बढ़ी है। निमकोटेड यूरिया का इस्तेमाल का लाभ मिला है। गांव में स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों की स्थिति पहले से काफी सुधरी है। यूपी सरकार का संकल्प है कि अक्टूबर 2018 तक गांव को 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी । स्टैण्ड अप,  स्टार्टअप, मेक इन इण्डिया का लाभ जनता को मिल रहा है और इस पर सरकार आगे भी काम करेगी।

 

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कानपुर में ये भी कहा कि 2022 तक किसानो की आमदनी दो गुनी हो जायेगी। कई जिलों में एम्स खोले जाएंगे । देश सर्वांगीण विकास की राह पर है। काले धन पर अंकुश लगा है , मुद्रा अब सर्कुलेशन में आ गई है। नोटबन्दी का लाभ यह हुआ है कि लोगों का जमा धन बैंको तक पहुंचा है जिसे बैंक ऋण के रूप में इस्तेमाल कर रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed