फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dilapidated building of KPM Hospital to be demolished; administration seeks details.

Kanpur News: केपीएम अस्पताल का जर्जर भवन होगा ध्वस्त, शासन ने मांगा ब्योरा

Sun, 06 Sep 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated building of KPM Hospital to be demolished; administration seeks details.
कानपुर। कमलापति मेमोरियल (केपीएम) अस्पताल के पुराने जर्जर भवन को ध्वस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। शासन ने अस्पताल प्रशासन से ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया और संभावित खर्च का पूरा ब्योरा मांगा है। इसके बाद सीएमएस डॉ. अनिल शुक्ला ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को पत्र भेजकर भवन ध्वस्तीकरण की तकनीकी रिपोर्ट और अनुमानित लागत उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

सीएमएस के अनुसार शासन से लंबे समय से अस्पताल में आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने के निर्देश मिल रहे थे। जर्जर भवन में नई तकनीक लगवाना या निर्माण कार्य कराना सुरक्षित नहीं था। करीब दो वर्ष पहले कानपुर आईआईटी के सर्वे में भी भवन को पूरी तरह जर्जर बताते हुए जीर्णोद्धार को खतरनाक बताया गया था। रिपोर्ट के आधार पर शासन ने भवन ध्वस्त कर सुरक्षा मानकों के अनुरूप नए निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाया है। पीडब्ल्यूडी रिपोर्ट के बाद प्रशासनिक स्वीकृति लेकर कार्रवाई होगी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अस्पताल को नौबस्ता के 100 बेड अस्पताल में शिफ्ट करने की चर्चा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed