फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   difence karidor ko mili manjuri

Kanpur News: डिफेंस कॉरिडोर के दूसरे चरण को हरी झंडी, 113.57 हेक्टेयर जमीन खरीद होगी

Sat, 12 Sep 2026 04:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
difence karidor ko mili manjuri

विज्ञापन
महराजपुर, हाथीपुर और फुफवार सुईथोक में 394.39 करोड़ में होगी निजी भूमि व परिसंपत्तियों की खरीद


माई सिटी रिपोर्टर 

कानपुर। डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के कानपुर नोड के विस्तार की राह अब साफ हो गई है। परियोजना के दूसरे चरण के लिए नरवल तहसील के तीन गांवों में 113.5752 हेक्टेयर निजी भूमि खरीदने को मंजूरी मिल गई है। महराजपुर, हाथीपुर और फुफवार सुईथोक में खरीदी जाने वाली जमीन और उस पर मौजूद परिसंपत्तियों की कुल कीमत 394 करोड़ 39 लाख 73 हजार 934 रुपये तय की गई है। जमीन की खरीद आपसी सहमति से की जाएगी।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जिला मध्यम एवं वृहद परियोजना क्रय दर एवं कुल भूमि मूल्य अनुमोदन समिति ने 14 जुलाई को भूमि की दर और कुल मूल्य को मंजूरी के लिए संस्तुति की थी। अब आयुक्त, कानपुर मंडल से कार्यवृत्त अनुमोदित होने के बाद निर्धारित दरों और कुल मूल्य पर अंतिम सहमति दे दी गई है। अब नियमानुसार महराजपुर में 65.0940 हेक्टेयर, फुफवार सुईथोक में 36.6812 हेक्टेयर और हाथीपुर में 11.8000 हेक्टेयर निजी भूमि ली जाएगी। भूमि का मूल्यांकन डीएम सर्किल रेट की चार गुनी दर के आधार पर किया गया है। कुल भूमि का मूल्य 392.05 करोड़ रुपये आंका गया है, जबकि जमीन पर मौजूद परिसंपत्तियों का मूल्य 2.34 करोड़ रुपये है। इस तरह जमीन और परिसंपत्तियों के लिए कुल 394.39 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस भुगतान में महराजपुर के लिए 249.99 करोड़, फुफवार सुईथोक के लिए 102.31 करोड़ और हाथीपुर के लिए 42.08 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।दूसरे चरण के लिए जमीन खरीद की मंजूरी से कानपुर नोड में डिफेंस कॉरिडोर के विस्तार का रास्ता खुल गया है। 
विज्ञापन


स्टांप और रजिस्ट्रेशन पर भी 31.55 करोड़ खर्च

भूमि खरीद की निर्धारित धनराशि के अलावा 7 प्रतिशत स्टांप शुल्क के रूप में 27.60 करोड़ रुपये और एक प्रतिशत निबंधन शुल्क के रूप में 3.94 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे। यह राशि भी यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना से जुड़ी संस्था द्वारा अलग से वहन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed