फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Diamond businessman Sujoy Desai did a lot of fraud, case filed against six people

कानपुर: हीरा कारोबारी सुजॉय देसाई ने खूब किया फर्जीवाड़ा, छह लोगों पर केस दर्ज

Thu, 03 Feb 2022 05:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 03 Feb 2022 05:24 PM IST
सार

ग्लोबिज एग्जिम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खातों में फोरेंसिक ऑडिटर को बहुत गड़बड़ियां मिली थीं। फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद बैंक ने 31 मार्च 2018 को ऑडिट कराया। तब कई तथ्य सामने आए।

विज्ञापन
Diamond businessman Sujoy Desai did a lot of fraud, case filed against six people
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीबीआई ने ग्लोबिज एग्जिम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक हीरा कारोबारी सुजॉय देसाई समेत 6 आरोपियों पर 12 करोड़ 68 लाख रुपये के बैंक फ्रॉड की रिपोर्ट दर्ज की है। कंपनी ने खूब फर्जीवाड़ा किया।
विज्ञापन


दरअसल, ग्लोबिज एग्जिम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खातों में फोरेंसिक ऑडिटर को बहुत गड़बड़ियां मिली थीं। एक जैसी कंपनियों के बीच एक जैसे बिल, इनवॉइस, एक की कॉन्ट्रैक्ट नंबर का उपयोग करके खेल किया गया। कॉन्ट्रैक्ट डेट और बिल लैंडिंग डेट में हेर फेर किया गया था।
विज्ञापन


स्टॉक रिकॉर्ड, आउटवर्ड ट्रेडिंग का कोई दस्तावेज नहीं मिला था। 2014-16 के बीच ग्लोबिज से बिना किसी गारंटी के मोहन स्टील को लोन दिया गया। मोहन स्टील लिमिटेड में फ्रॉस्ट की 2.07 फीसदी और रोटोमैक ग्रुप की 47.05 फीसदी हिस्सेदारी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन स्टील लिमिटेड में उदय देसाई और विक्रम कोठारी दोनों ही डायरेक्टर रहे हैं। मोहन स्टील दोनों ही ग्रुप की एसोसिएट कंपनी पाई गई।

फर्जीवाड़ा कर लोन पर दे दी रकम

फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद बैंक ने 31 मार्च 2018 को ऑडिट कराया। तब कई तथ्य सामने आए। दरअसल ग्लोबिज एग्जिम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने दावा किया था कि वह यूएस से सोया बींस, कनेडियन पीला मटर, ब्राजीलियन शुगर, ब्राजीलियन सोया बींस आदि आयात निर्यात करती है।

मगर ऑडिट में ये दावा फर्जी पाया गया। आरोपियों ने जो लोन लिया उसको अपने परिचितों व रिश्तेदारों को लोन के रूप में दे दिया। लोन देने में भी फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। इस लोन का किसी भी तरह का एग्रीमेंट आदि नहीं मिला। न ही इनको लोन देने का अधिकार था। इन सब तथ्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। 


सरकारी कर्मचारी की भी मिलीभगत रही 

कंपनी के निदेशक, अतिरिक्त निदेशक, गारंटर के अलावा सरकारी कर्मचारी भी मिलीभगत रही। जिसके जरिये फ्रॉड को अंजाम दिया गया। यही वजह है कि एफआईआर में सरल वर्मा, सुजॉय देसाई, अरविंद श्रीवास्तव के अलावा एक अज्ञात सरकारी कर्मचारी व अन्य अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है।

आशंका है कि इसमें नामजद आरोपियों के अलावा भी कई और लोग भी शामिल हैं। सीबीआई की विवेचना में जिनके जिनके खिलाफ साक्ष्य मिलेंगे उनको आरोपी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed