{"_id":"5a203eb34f1c1b6a118b4fef","slug":"diabetic-app-will-help-to-control-diabetes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब एक मोबाइल एप से चुटकियों में नियंत्रित की जा सकेगी 'शुगर', खाने की फोटो भेजने पर मिलेगा समाधान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक मोबाइल एप से चुटकियों में नियंत्रित की जा सकेगी 'शुगर', खाने की फोटो भेजने पर मिलेगा समाधान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 01 Dec 2017 08:06 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायबिटाकेयर एप शुगर को नियंत्रित करने में मदद करेगा। इस एप से जुड़ने के बाद मोबाइल से नाश्ते की प्लेट, खाने से भरी थाली की फोटो खींचकर भेजते ही मैसेज के जरिए पता चल जाएगा कि आप खाने में कितनी कैलोरी ले चुके हैं और डायबिटीज नियंत्रित रखने के लिए अगले नाश्ते, खाने में कितनी कैलोरी लेनी है।
उसके लिए क्या और कितनी मात्रा में खाया जाए। यह जानकारी गुरुवार को कानपुर के रीजेंसी हेल्थकेयर के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के डॉ. अनुराग वाजपेयी, अभिषेक कपूर, जान्हवी कपूर ने दी। रीजेंसी अस्पताल ने डायबिटाकेयर से टाईअप किया है।
विज्ञापन
उसके लिए क्या और कितनी मात्रा में खाया जाए। यह जानकारी गुरुवार को कानपुर के रीजेंसी हेल्थकेयर के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के डॉ. अनुराग वाजपेयी, अभिषेक कपूर, जान्हवी कपूर ने दी। रीजेंसी अस्पताल ने डायबिटाकेयर से टाईअप किया है।
विज्ञापन
डेमो पिक
इस हेल्थकेयर एप से तत्काल परामर्श, सूचना एकत्र करने और 24 घंटे दवाओं की मानीटरिंग भी की जाएगी। इस एप से जुड़ते समय एक डिवाइस दी जाएगी और दो मोबाइल नंबर फीड किए जाएंगे, जिनमें जानकारी मिलती रहेगी। इसका सालाना शुल्क 12000 रुपये है। इसमें मरीज डॉक्टर से सलाह भी ले सकेंगे।