{"_id":"6114095a8ebc3efcd917fc0c","slug":"dharmantaran-case-bajrang-dal-workers-uproar-for-not-applying-the-section-of-conversion-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: धर्मांतरण की धारा न लगाने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, आरोपी के घर से एक को पीटते हुए चौराहे पर लाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: धर्मांतरण की धारा न लगाने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, आरोपी के घर से एक को पीटते हुए चौराहे पर लाए
Wed, 11 Aug 2021 11:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:01 PM IST
सार
बजरंग दल के कार्यकर्ता नारेबाजी कर जुलूस निकालते हुए आरोपी के घर पहुंचे। वहां आरोपी के घर से एक शख्स को पकड़कर पीटते हुए चौराहे पर ले आए। जहां पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के बर्रा आठ में किशोरी से छेड़छाड़ और धर्मांतरण का दबाव बनाने के मामले में सिर्फ छेड़छाड़ में एफआईआर दर्ज होने से भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बर्रा आठ राम गोपाल चौराहे पर बुधवार शाम हंगामा कर नारेबाजी की। पुलिस के रोकने पर तीखी नोकझोंक भी हुई।
बर्रा आठ स्थित बस्ती की 14 साल की किशोरी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने व परिवार के विरोध करने पर दूसरे धर्म के पड़ोसी तीन भाइयों ने धर्मांतरण का दबाव बनाया था। पीड़िता की मां ने विधायक से गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सिर्फ छेड़छाड़ की धारा में एफआईआर दर्ज की थी।
इसके बाद तीन भाई पीड़िता के परिवार को धमका रहे थे। जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम राम गोपाल चौराहे पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। माहौल खराब होने की आशंका पर बर्रा थाने की फोर्स और सीआरपीएफ के जवान भी तैनात हो गए।
विज्ञापन
प्रदर्शन खत्म करने की बात पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंचे विधायक महेश त्रिवेदी के बेटे शुभम त्रिवेदी से पीड़िता ने पुलिस पर भी अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। इसपर शुभम ने बर्रा थाने के अतिरिक्त निरीक्षक से चौकी प्रभारी वहां तैनात सिपाही को हटाने की बात कही।

एक को पीटते हुए चौराहे पर लाए
बजरंग दल के कार्यकर्ता नारेबाजी कर जुलूस निकालते हुए आरोपी के घर पहुंचे। वहां आरोपी के घर से एक शख्स को पकड़कर पीटते हुए चौराहे पर ले आए। जहां पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस दौरान उस शख्स के घर की महिलाओं ने भी हंगामा किया। अतिरिक्त निरीक्षक मोहम्मद आसिफ ने बताया कि लोगों ने जिसे पकड़ा था। वह आरोपी नहीं है। इसलिए उसे छोड़ दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्यकर्ताओं की मांग धारा में बढ़ाने की है। उसकी भी जांच की जा रही है।