फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dhanteras today, markets decorated for buyers, worship from 6 pm to 7:57 pm

धनतरेस आज, खरीदारों के लिए सज गए बाजार, शाम छह से 7:57 बजे तक करें पूजन

Tue, 02 Nov 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras today, markets decorated for buyers, worship from 6 pm to 7:57 pm
कानपुर देहात। धनतेरस के लिए बाजार सजकर तैयार हैं। इस दिन सोने-चांदी के सिक्के, गहने, गाड़ी, बर्तन आदि चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। इस शुभ मुहूर्त को भुनाने के लिए व्यापारी भी तैयार हैं। इलेक्ट्रानिक्स आइटम, बर्तनों की भी खास मांग है। इस बार धनतेरस पर पूजन का शुभ मुहूर्त शाम छह से 7:57 बजे तक है। इस दौरान मां लक्ष्मी व कुबेर जी के पूजन के साथ ही खरीदारी बेहद शुभ रहेगी।
विज्ञापन

धनतेरस व दीपावली को लेकर घरों में साफ सफाई का काम सोमवार शाम तक पूरा कर लिया गया। वहीं बाजारों में दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभावने की पूरी तैयारी कर ली है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी व कुबेर की पूजन का विधान है।
विज्ञापन

जिला पौरोहित्य प्रशिक्षक आचार्य दुर्गेश द्विवेदी ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि धन त्रयोदशी के दिन समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी कलश के साथ प्रकट हुई थीं। इसी वजह से नए बर्तन खरीदे जाने का महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता है इस दिन खरीदे गए नए बर्तन से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। धन प्राप्ति की इच्छा रखने वाले लोगों को मंगलवार को शुभ मुहूर्त शाम 6 से 7:57 बजे तक पूजन कर लेना चाहिए। विधि विधान के अनुसार पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य से पूजन करना चाहिए।
विशेष मुहूर्त पर कोई चीज खरीदना हो तो शाम 6 से 7:57 तक बजे तक बहुत शुभ समय रहेगा। खासतौर पर वाहन खरीदने में लोग शुभ मुहूर्त अधिक देखते हैं। उनके लिए शाम का समय अच्छा रहेगा। धनतेरस में खासतौर पर फर्नीचर, ज्वैलरी, बर्तन व आटोमोइल्स की दुकानों में भीड़ अधिक होती है। इन प्रतिष्ठानों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अकबरपुर में फर्नीचर की दुकानों में आकर्षक सोफे, डाइनिंग टेबिल, नई डिजाइन की कुर्सियां ग्राहकों को लुभा रही हैं। वहीं ज्वैलरी की दुकानों में चांदी के गणेश लक्ष्मी, बर्तन व सिक्कों का पर्याप्त स्टॉक कर लिया गया है।

महिलाओं के लिए आकर्षक जेवरात भी उपलब्ध हैं। बाइक व कार शो रूम में वाहनों का पर्याप्त स्टॉक है। रनियां, झींझक, रूरा व रसूलाबाद, सिकंदरा समेत जिले के अन्य कस्बाई इलाकों में दुकानदार ग्राहकों को लुभावने ऑफर भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed