Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dhanteras market booms, sales reach Rs 72.51 crore

Kanpur News: धनतेरस पर बाजार में बूम, 72.51 करोड़ की बिक्री

Fri, 06 Nov 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 06 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras market booms, sales reach Rs 72.51 crore
कानपुर देहात। धनतेरस पर जनपद के प्रमुख बाजारों में हर तरफ रौनक है। त्योहार में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। कार और बाइक की लोगों ने एडवांस बुकिंग करा रखी है। वहीं फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स व बर्तन बाजार में आकर्षक ऑफर लोगों को दिए जा रहे हैं। कारोबारियों के मुताबिक इस बार धनतेरस में अब तक करीब 72.51 करोड़ रुपये का कारोबार हो चुका है। दिवाली तक अभी और कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

धनतेरस को लेकर अकबरपुर नगर का बाजार पूरी तरह से सज गया हैं। बर्तन, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। मान्यता है कि धनतेरस पर नई वस्तु खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है, इस कारण लोग पूजन के लिए बर्तन और नई सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर, रनियां, पुखरायां, रसूलाबाद सहित पूरे जनपद के मुख्य बाजारों में दुकानदारों ने सड़कों तक सामान सजा रखा है। बर्तन बाजार में सबसे ज्यादा रौनक देखी गई। स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों के स्टॉल पर महिलाओं की भारी भीड़ रही। व्यापारियों के अनुसार इस बार स्टील के डिनर सेट और कुकर की मांग ज्यादा है। पर्व से एक दिन पहले से ही लोगों ने बर्तन की खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सराफा बाजार में भी धनतेरस की चमक दिखाई दे रही है। सराफा कारोबारी सुशील कुमार कौशल ने बताया कि सोने के मुकाबले चांदी के भाव में ज्यादा गिरावट आने से चांदी के सिक्कों की बिक्री बढ़ गई है। लक्ष्मी-गणेश अंकित चांदी के सिक्के, चांदी की बिछिया और सिक्कों की ज्यादा मांग है। लोग निवेश के लिहाज से भी चांदी खरीद रहे हैं। सोने के आभूषणों में लाइट वेट ज्वेलरी पसंद की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर भी ऑफर के साथ टीवी, फ्रिज और मोबाइल की बिक्री हो रही है। ऑटोमोबाइल शोरूम में भी धनतेरस पर वाहन बुकिंग के लिए लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में धनतेरस पर बाजार गुलजार है और व्यापारियों के चेहरे पर रौनक है।
..................
अब तक बिक गए 1100 दो पहिया वाहन
धनतेरस पर लोग नई वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ मानते हैं। जनपद में इस दिन के लिए लोगों ने 11 करोड़ की लागत से करीब 11 सौ दो पहिया वाहन की खरीदारी की है, इससे 5.25 करोड़ के 525 वाहन नगर धनराशि देकर खरीदे गए। अकबरपुर के एक दो पहिया वाहन शोरूम के मैनेजर शिवेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दो पहिया वाहनों की ज्यादा बिक्री हुई है। जबकि छोटी व बड़ी दिवाली तक पांच करोड़ तक के और कारोबार होने की उम्मीद है। कंपनियों की तरफ से ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्काउंट के साथ अन्य योजनाएं चलाई जा रही हैं।
..................
60 करोड़ के बिक गए चार पहिया वाहन
धनतेरस से एक दिन पहले तक जनपद में करीब 60 करोड़ रुपये के 60 चार पहिया वाहन की बिक्री हो चुकी है। जबकि अभी आगे दिवाली तक और कारोबार होने की उम्मीद है। नगर के एक चार पहिया वाहन शोरूम के मैनेजर शोभित दीक्षित ने बताया कि ग्राहकों के लिए कंपनियों की तरफ से इस बार पांच से दस हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया गया है। खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहक ब्रेजा, ईको, अर्टिगा और वैगनआर ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दिवाली तक इस बार कुल 90 लाख तक का कारोबार होने की उम्मीद है।
..................
ई-बाइक की बढ़ी खरीदारी, शोरूम में स्टॉक पड़े कम
पर्यावरण में बढ़ रहे प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए लोगों में बढ़ती जागरूकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि धनतेरस के एक दिन पहले तक नगर में करीब 376 ई-बाइक की बिक्री हुई है। इसमें शोरूम संचालकों ने करीब 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। एक ई-बाइक शोरूम के संचालक संदीप सिंह ने बताया कि ग्राहकों का ई-बाइक की तरफ बढ़ते रुझान का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एजेंसियों पर स्टॉक कम पड़ गया है। लोग एडवांस में बुकिंग कराने के लिए पहुंचकर अग्रिम धनराशि जमा कर रहे हैं। इस बार दिवाली तक इसका कारोबार करीब दो करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

..................
बर्तन की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़, 60 लाख के कारोबार की उम्मीद
धनतेरस पर लोग नए बर्तन की खरीदारी करते हैं। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर स्थित बाजार में दुकानदारों ने बर्तनों की दुकानें सजा रखी है। हालांकि इस बार स्टील आदि के बर्तनों की जगह लोग तांबे व कांसे के बर्तनों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस बार जनपद में करीब 60 लाख रुपये बर्तनों की बिक्री होने की उम्मीद है। हालांकि पिछले वर्ष की अपेक्षा यह आंकड़ा कुछ कम है। बढ़ती महंगाई की वजह से लोग बड़े बर्तनों की जगह छोटे की ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed