फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DGP will come to Kanpur today, will inaugurate the police hospital

कानपुर: डीजीपी ने पुलिस अस्पताल का किया उद्घाटन, बोले मैं इस शहर में दो साल डीआईजी रहा

Sun, 08 Aug 2021 11:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Aug 2021 11:34 AM IST
सार

डीजीपी पुलिस कर्मियों को संबोधित करने के बाद वे मीडिया से भी मुखातिब हुए। 

विज्ञापन
DGP will come to Kanpur today, will inaugurate the police hospital
डीजीपी मुकुल गोयल का कानपुर दौरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीपी मुकुल गोयल ने रविवार सुबह 10:45 बजे पुलिस लाइंस पहुंच पुलिस अस्पताल का उद्घाटन किया। अस्पताल का निर्माण सीएसआर फंड से द मुथूट ग्रुप ने कराया है। डीजीपी मुकुल गोयल ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड की दूसरी लहर चुनौतीपूर्ण थी।
विज्ञापन


जनता को समस्यांए हुईं। पूरे देश मे डॉक्टर ने फ्रंट लाइन वर्कर की तरह काम किया। उसी तरह हमारे पुलिसकर्मियों ने काम किया। बलिदान भी दिया। इसलिए आज जो कदम उठाया गया है ये बहुत जरूरी था। मैं यहां डीआईजी दो साल रहा था।
विज्ञापन


डॉ अनिल कुमार के नेतृत्व में अस्पताल का कायाकल्प कर दिया गया है। अस्पताल के लिए काम करने वाले सभी लोगों को बधाई। सब कुछ सरकार नहीं कर सकती। जनता और पुलिस ने मिलकर ये काम किया है। अपनी जिम्मेदारी निभाई। कानपुर की जनता को जानता हूं, जो हर काम में बढ़-चढ़कर साथ देती है। उम्मीद है कि अस्पताल का विस्तार होता रहेगा। जिससे पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को अन्य अस्पताल जाना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

DGP will come to Kanpur today, will inaugurate the police hospital
डीजीपी के साथ मेयर प्रमिला पांडेय और आईपीएस अनिल कुमार - फोटो : amar ujala
पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने कहा कि कोविड के दौरान जनता के दो रूप दिखे। एक तरफ कुछ लोगों ने कालाबाजारी की तो उनको जेल भेजा गया। दूसरी तरफ सम्भ्रांत लोगों से पूरी मदद मिली। ऑक्सीजन बैंक बनाया गया। प्लाज्मा बैंक बनाया गया। जिससे बहुत सहूलियत हुई। आगे कोविड से निपटने के लिए अस्पताल तैयार किया गया है। मिलजुलकर अस्पताल तैयार किया गया। अस्पताल में एक दर्जन बेड बढ़ाये जा सकते हैं।

एडीसीपी साउथ डॉ अनिल ने दी अस्पताल के बारे में जानकारी:
जब मरीजॉ की संख्या बढ़ी तब पुलिस लाइन अस्पताल को अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया। अस्पताल में 16 ऑक्सीजन बेड हैं। आईसीयू केयर, नर्सिंग स्टाफ को रखा गया। 46 मरीज ठीक हुए हैं। 39 मरीज अस्पताल में ही ठीक हुए। इसमे कई मरीज गंभीर थे। अधिकतम 3 सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहे। वहीं फ्लू ओपीडी 1020 मरीजों को देखा गया।

900 कोविड जांच के साथ वैक्सीनेशन भी पुलिस अस्पताल में चलाया गया। आसपास के जिलों के परिजनों को इलाज दिया गया। होम केयर टीम बनाकर काम किया गया। डॉ अनिल कुमार आईपीएस के साथ एमबीबीएस डॉ. भी हैं। भविष्य में पॉलीक्लीनिक के तौर पर अस्पताल को अपग्रेड करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed