फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DGGI collect the black record of Shikhar Pan Masala and Ganpati Road Carriers

कानपुर: शिखर पान मसाला और गणपति रोड कैरियर्स का काला चिट्ठा ले गई डीजीजीआई, 50 ट्रकों के नंबर भी जुटाए

Wed, 12 Jan 2022 08:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Jan 2022 08:21 PM IST
सार

एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड वन पीके सिंह ने बताया कि डीजीजीआई के अफसर विभाग आए थे। उन्होंने शिखर पान मसाले और गणपति रोड कैरियर्स से जुड़े सभी रिकॉर्ड लिए।

विज्ञापन
DGGI collect the black record of Shikhar Pan Masala and Ganpati Road Carriers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिखर पान मसाला और गणपति रोड कैरियर्स पर महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) अहमदाबाद की टीम ने शिकंजा और कस दिया है। डीजीआईआई के अफसरों ने स्टेट जीएसटी के अफसरों से दोनों कंपनियों व फर्मों का ब्यौरा जुटाया है।
विज्ञापन


पता चला है कि प्रवीण जैन का टैक्स चोरी में पुराना इतिहास रहा है। फतेहपुर में विभाग के अफसरों पर हमला करके ट्रक छुड़ाने का भी आरोप था। जांच टीम के अफसरों ने गणपति रोड कैरियर्स के पुराने मामलों की रिपोर्ट ली है। 50 ट्रकों के नंबरों भी मिले हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


शिखर पान मसाला के मालिक प्रदीप अग्रवाल, इत्र कारोबारी कारोबारी पीयूष जैन और गणपति रोड कैरियर्स के मालिक प्रवीण जैन के यहां 22 दिसंबर को डीजीजीआई अहमदाबाद ने छापा मारा था। पीयूष जैन के यहां अकूत धन मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच रविवार को डीजीजीआई की टीमों ने फिर से शिखर पान मसाला के ट्रांसपोर्टर नगर स्थित कार्यालय और गोदाम में छापा मारा। प्रदीप के दो करीबी लोगों से पूछताछ की गई थी। सूत्रों ने बताया कि दोनों से पूछताछ के बाद कारोबार का पूरा ब्योरा तैयार किया जा रहा है।

एसजीएसटी कार्यालय आकर चार अफसरों ने इनके बारे में और जानकारी जुटाई। पान मसाले की फैक्ट्री, उत्पादन और टैक्स का डाटा लिया। दरअसल, गणपति रोड कैरियर्स के ही ट्रकों के जरिये डीजीजीआई पीयूष जैन तक पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार  डीजीजीआई के अफसरों ने प्रवीण का पूरा इतिहास खंगाला है।


बताया गया कि अब तक 18 ट्रक सीज करके तीन करोड़ से ज्यादा का माल पकड़ा गया और 64 लाख से ज्यादा की पेनाल्टी वसूली गई। इस दौरान फतेहपुर में हुए हमले संबंधी जानकारी भी ली। एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड वन पीके सिंह ने बताया कि डीजीजीआई के अफसर विभाग आए थे। उन्होंने शिखर पान मसाले और गणपति रोड कैरियर्स से जुड़े सभी रिकॉर्ड लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed