{"_id":"6859adef05e9b32f0a00c66b","slug":"dfcc-withdraws-its-hands-by-writing-waterway-underpass-submergeddfcc-withdraws-its-hands-by-writing-waterway-underpass-submerged-kanpur-news-c-220-1-akb1002-128179-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जलमार्ग लिखकर डीएफसीसी ने खींचे हाथ, अंडरपास जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जलमार्ग लिखकर डीएफसीसी ने खींचे हाथ, अंडरपास जलमग्न
Tue, 24 Jun 2025 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
जलमग्न अंडरपास व जलमार्ग पुल की लिखी गई सूचना।
- फोटो : संवाद
रूरा। नगर के पुराने अंडरपास पर जलमार्ग लिखकर डीएफसीसी ने पानी निकालने से हाथ खींच लिए हैं। इधर बीते रविवार को हुई बारिश के बाद अंडरपास जलमग्न है। आरओबी से डेढ़ किमी का चक्कर है। ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं।
नगर में आरओबी पर बीते दो फरवरी से सफर शुरू है। मगर डेरापुर मार्ग, थाना, सीएचसी, बैंक आदि जाने के लिए लोग पुराने अंडरपास से निकल रहे थे। यह वैकल्पिक रास्ता रेलवे ट्रैक पर मुख्य सेतु बनाने के दौरान खोला गया था। अब इसी के करीब नया आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) बनाया जा रहा है। बारिश के बाद ट्रैक के नीचे सेगमेंट रखे जाएंगे। फिलहाल पुराने अंडरपास से ही लोग आवाजाही कर रहे थे।
इधर बारिश शुरू होने से पहले डीएफसीसी ने अंडरपास पर जलमार्ग पुल पर अतिक्रमण निषिद्ध की सूचना लिखवा दी। इसके बाद बरसाती पानी भरने पर पंपिंग सेट से निकालने से हाथ खींच लिए। इस स्थिति में अंडरपास बीते रविवार से जलमग्न है। आरओबी से डेढ़ किमी का चक्कर है। पैदल राहगीरों के लिए सीढ़ी निर्माण अधूरा है। ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे है। लोगों का कहना है कि वर्ष 2023 में पुराने अंडरपास को आवागमन के लिए खोला गया था। इससे बहुत सहूलियत थी। बरसात का पानी पंपिंग सेट से निकालने से बचने को डीएफसीसी ने अंडरपास पर जलमार्ग पुल की सूचना पेंट करा दी है।
विज्ञापन
..........................
वर्जन......................
आरओबी के मुख्य सेतु निर्माण पर केबिन क्रॉसिंग बंद की गई तो अंडरपास से वैकल्पिक रास्ता दिया गया था। अब आरओबी सफर के लिए उपलब्ध है। अंडरपास के बगल में नाला है। मार्च 2025 तक पानी निकालने की जिम्मेदारी डीएफसीसी की थी। - अमित कनौजिया, असिस्टेंट मैनेजर डीएफसीसी
....................
रूरा में पुराने अंडरपास पर जलभराव व जलमार्ग पुल घोषित किए जाने की कोई जानकारी नहीं है। डीएफसीसी या रेलवे ने कोई पत्राचार भी नहीं किया है। उन्होंने भी कोई पत्र रेलवे या डीएफसीसी को नहीं लिखा है। - अवनीश कुमार सिंह, एसडीएम अकबरपुर