फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Devotees danced to the song 'Baba Pyara, sit on the horse'

Kanpur News: लीले घोड़ेलिया पे बैठयो बाबा प्यारा भजन पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 07 Sep 2025 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the song 'Baba Pyara, sit on the horse'
कानपुर। बाबा रामदेव सेवा समिति के तत्वावधान में 23वां बाबा रामदेव महोत्सव शनिवार को फूलबाग चौराहा स्थित रामदेवरा धाम में श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। सुबह से लेकर देर रात तक महोत्सव में भक्तिरस की अविरल धारा बहती रही। सम्मा-खम्मा हो म्हारा रुणिचेरा धनिया, लीले घोड़ेलिया पे बैठयो बाबा प्यारा जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि व उद्योगपति तिलक राज शर्मा ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोक देवता बाबा रामदेव ने मानवता की सेवा कर समाज को नई दिशा दी। सेवा समिति चिकित्सालय और सामाजिक कार्य भी कर रही है। यजमान राजू धनराज सुराणा ने पूजन व हवन किया। फिर सालासर बालाजी मंडल ने सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। देर रात तक चले जागरण में हैदराबाद से आए भजन गायक सुशील गोयल बजाज ने टीम के साथ भजनों से समा बांध दिया।
विज्ञापन

यहां पर समिति अध्यक्ष टीकमचंद सेठिया, महामंत्री किशन लखोटिया, कोषाध्यक्ष पारस जैन, निरंजन चौधरी, आनंद मोदी, हीराभाई खत्री, सुभाष लखोटिया, संदीप जैन, राजीव चांडक, पवन सर्राफ, सतीश बंसल, दयानंद अग्रवाल, महिला समिति की अध्यक्षा सुनीता महेश्वरी, मंजुला रामपुरिया, मंजू लखोटिया, निर्मला चौधरी, विमला सेठिया, पद्मा माहेश्वरी, सरोज शर्मा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed