फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   devotees accident in up

झंडा चढ़ाने इटावा जा रहे थे श्रद्धालु रास्ते में खड्डें में घुस गया ट्रैक्टर 24 लाेग घायल

Mon, 02 Apr 2018 09:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 02 Apr 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
devotees accident in up
डेमो पिक
औरैया क्षेत्र के ग्राम पुरवा लक्षीराम से झंडा चढ़ाने सोमवार को दोपहर ट्रैक्टर से लखना जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर एक ट्रक से बचने में बेकाबू होकर गड्ढे में गिर गया। जिससे ट्रैक्टर सवार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया है। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद चार श्रद्धालुओं को सैफई रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर में दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु सवार थे। कोतवाली के ग्राम पुरवा लक्षीराम निवासी प्रबल प्रताप झंडा चढ़ाने गांव के एक ट्रैक्टर में सवार होकर परिवार के लोग व रिश्तेदार करीब 24 से अधिक लोग इटावा जिला के काली मंदिर लखना जा रहे थे।
विज्ञापन


बिधूना-भर्थना मार्ग पर नगला कमले के पास सामने से आ रहे ट्रक को बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली समेत गड्ढे में जा गिरी। जिसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने सभी श्रद्धालुओं को बिधूना अस्पताल में भर्ती कराया।  वहां से चार घायलों कोसैफई रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता देवी(25) , शीला देवी (35) , लोगश्री (50) , गोल्डी (15), अनुपम(28) , रामवेटी (49) ,अनारश्री (35 ), कुंती (10), पूजा (30 ), मुस्कान (5 ), रितिक (1 ) , स्वाती (12 ) ,  आदेश कुमार (10) , अनामिका (11) ,  रेनू (5),  रिशव (10) , दीपपाल, रशिमी (15) साक्षी व मीनाक्षी पुत्री अजय कुमार निवासीगण पुरवा लक्षीराम आदि गंभीर रूप सें घायल हो गए। रितिक और ममता समेत चार लोगों को सैफई के लिए रेफर किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed