{"_id":"64509fd8b5c0e06b850ba3b6","slug":"devotee-died-in-karauli-baba-ashram-noida-elder-came-five-days-ago-2023-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करौली बाबा के आश्रम में भक्त की मौत: पांच दिन पहले आया था बुजुर्ग, अंदर से बंद VIP कमरे में ऐसे हाल में था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करौली बाबा के आश्रम में भक्त की मौत: पांच दिन पहले आया था बुजुर्ग, अंदर से बंद VIP कमरे में ऐसे हाल में था शव
Tue, 02 May 2023 11:06 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 May 2023 11:06 AM IST
सार
बिधनू स्थित लवकुश आश्रम में रुके करौली सरकार के भक्त की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले बुजुर्ग का शव आश्रम के वीआईपी कमरे में मिला है। बुजुर्ग ड्राइवर के साथ कार से पांच दिन पहले आश्रम में आया था। परिजनों की मांग पर पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
करौली बाबा(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के बिधनू स्थित लवकुश आश्रम में रविवार देर रात करौली सरकार डॉ. संतोष भदौरिया के नोएडा निवासी एक बुजुर्ग भक्त की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक ने साक्ष्य जुटाए। परिजनों की मांग पर पुलिस ने मौत का कारण पता करने के लिए शव का दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया।
पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रेटर नोएडा, एनएसजी अपार्टमेंट निवासी देवेंद्र सिंह भाटी (56) करीब चार दिन पहले ड्राइवर के साथ लवकुश आश्रम आए थे। कलक्टरगंज निवासी आश्रम के सेवादार गोपाल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि देवेंद्र सिंह आश्रम के अंदर बने भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में रुके हुए थे।
रविवार सुबह 7: 30 बजे देवेंद्र सैर कर लौटे और अपने कमरे में चले गए। इसके बाद से उन्हें नहीं देखा गया। रात नौ बजे तक उनके कमरे से बाहर न निकलने पर सेवादारों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसपर मोबाइल से वीडियो बनाते हुए कटर की मदद से दरवाजा काटा गया तो देवेंद्र सिंह का शव जमीन पर पड़े गद्दे पर औंधे मुंह पड़ा पाया गया।
विज्ञापन
इस पर नोएडा में रहने वाले उनके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने सोमवार तड़के शहर पहुंचकर अनहोनी की आशंका पर डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया। इस दौरान वीडियोग्राफी कराई गई। हालांकि, मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। एसीपी घाटमपुर दिनेश शुक्ला ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

आश्रम में रुककर योग साधना करते थे
आश्रम के मीडिया प्रभारी अजय यादव ने बताया कि देवेन्द्र भाटी आश्रम में पांच से दस दिन रुककर योग साधना करते थे। रविवार सुबह टहलकर लौटने के बाद उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़ा तो वह बिस्तर पर मृत मिले। पुलिस ने रात को ही फारेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए और स्वजन को सूचना देकर शव को आश्रम की एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेजा।