Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Devkinandan Thakur said—make sure to bring children to katha and satsang; impart Sanatan values to Gen Z

कानपुर: कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर बोले- बच्चों को कथा और सत्संग में जरूर लाएं, जेन जी को दें सनातन संस्कार

Thu, 12 Nov 2026 11:52 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 12 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Devkinandan Thakur said—make sure to bring children to katha and satsang; impart Sanatan values to Gen Z
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
निरालानगर स्थित रेलवे ग्राउंड में बृहस्पतिवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि अपने बच्चों को कथा और सत्संग में अवश्य लाएं। जेन जी सनातन संस्कार सीखें। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ भगवान की लीलाओं और संस्कारों से परिचित कराना जरूरी है। बचपन में मिले संस्कार जीवनभर मार्गदर्शन करते हैं। उन्हें अच्छे विचारों वाला, संस्कारी और जागरूक व्यक्ति बनाते हैं।
विज्ञापन


कथा से पहले सुबह मनकामेश्वर मंदिर साकेतनगर से कार्यक्रम स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद दोपहर में कथा का श्रीगणेश हुआ। महाआरती के बाद कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने सबसे पहले विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद समय की अहमियत बताते हुए उन्होंने कहा कि कानपुर की सड़कों पर कीमती गाड़ियां चलाना और सैल्यूट मारने वालों की भीड़ होना क्या सौभाग्य है? नहीं यह प्रारब्ध के अच्छे कर्मों का परिणाम है। शरीर छूटने पर कुछ साथ नहीं जाएगा। सिर्फ भगवान की कथा में बिताया समय साथ रहेगा।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने श्री राधे गोविंद भज ले भजन शुरू किया तो श्रद्धालु झूमने लगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को श्रीमद्भागवत और रामायण का ज्ञान अवश्य देना चाहिए। ये उन्हें धर्म, मर्यादा, माता-पिता के सम्मान तथा अच्छे-बुरे का भेद समझने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपना जीवन संसार की मोह-माया और सांसारिक कार्यों में बिताकर समय व्यर्थ करता है। संसार में बिताया समय मनुष्य को निर्धन बनाता है, जबकि भगवान के सान्निध्य में बिताया हुआ समय उसे धन्य बना देता है। भगवान की भक्ति में छल-कपट, दिखावा और अहंकार का कोई स्थान नहीं होता। प्रभु भक्त के निर्मल मन, सच्चे प्रेम और निस्वार्थ भाव को देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Devkinandan Thakur said—make sure to bring children to katha and satsang; impart Sanatan values to Gen Z
कथा सुनती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हर सनातनी को अपने मस्तक पर तिलक अवश्य धारण करना चाहिए। तिलक सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक पहचान का प्रतीक है। कथा के दौरान पंडाल राधे-राधे के घोष से गूंज उठा। मौके पर बालयोगी अरुण चैतन्य पुरी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर शारदा शक्ति पीठ आशुतोष, महापौर प्रमिला पांडेय, मिथलेश मनोज पांडेय, प्रभाशंकर वर्मा, राम विनय यादव, यूपी सिंह, विपिन बाजपेई, शिव प्रकाश गुप्ता, निरंकार गुप्ता, अजय मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, पूनम राजू पांडेय, नीरज और आंचल वर्मा सहित अन्य भक्तगण मौजूद रहे।

कथा में बताईं पांच खास बातें
जब तक समय है, उसका सदुपयोग करो।
हर कार्य समय पर करो।
धन का अहंकार जीवन व्यर्थ करता है।
बच्चों को संस्कारी बनाने पर सबसे ज्यादा जोर दो।
धन छूट जाएगा, धर्म से जीवन धन्य होगा।

श्रद्धालु पहुंचे मोतीझील
कथा का आयोजन निरालानगर में किया गया है लेकिन कई लोग कथा सुनने मोतीझील पहुंच गए। देवकीनंदन ठाकुर की कथा 15 बार मोतीझील और दो बार फूलबाग में हो चुकी है। यह कथा का 18वां आयोजन है। ठाकुर ने चुटकी लेते हुए कहा कि कथा अब झील से ग्राउंड पर आ गई है। मैसेज करके लोगों को बताएं। कथा 18 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed