फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Development works worth Rs 2.5 crore approved in the area panchayat meeting

Kanpur News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में ढाई करोड़ के विकास कार्यों पर मोहर

Tue, 24 Mar 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 24 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Development works worth Rs 2.5 crore approved in the area panchayat meeting
झींझक। ब्लॉक सभागार कक्ष में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं एवं क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए करीब ढाई करोड़ रुपये के आए विकास कार्यो के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रानी देवी ने की। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, गोवंश आश्रय स्थलों के रख-रखाव, निशुल्क बोरिंग योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत निधि, राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि से कराए जाने वाले विकास कार्यों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में नाली-नाला निर्माण, सड़कों के निर्माण, पेयजल व्यवस्था के तहत वाटर कूलर की स्थापना तथा प्रकाश व्यवस्था के लिए हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए लगभग ढाई करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में ब्लॉक प्रमुख रानी देवी ने सभी से विकास कार्यों में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में बिना भेदभाव के जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिन क्षेत्र में जिस तरह के कार्य कराए जाने आवश्यक हैं उन्हें प्राथमिकता से कराया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत सदस्य बउआ त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष विभुवेंद्र प्रताप, विपिन कुमार शर्मा, बीडीओ सतीश चंद्र पांडेय, एडीओ पंचायत उमाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed