फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Development of everyone in our government not on the basis of religion, caste: Yogi

धर्म, जाति के आधार पर नहीं हमारी सरकार में सबका विकास : योगी

Wed, 28 Oct 2020 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Development of everyone in our government not on the basis of religion, caste: Yogi
घाटमपुर (कानपुर)। घाटमपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र पासवान के समर्थन में जनसभा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास के नाम पर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धर्म, जाति के आधार पर नहीं बल्कि सबका साथ, सबका विकास के आधार पर विकास हो रहा है। पूर्व सरकारों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि तब एक परिवार व एक जाति तक ही विकास सीमित रहता था। भाजपा सरकार में विकास की पहुंच जन-जन तक है। प्रदेश की जनता ही भाजपा का परिवार है।
विज्ञापन

मंगलवार को घाटमपुर में मूूसानगर रोड स्थित कैप्टन सुखवासी सिंह स्मारक महाविद्यालय में आयोजित चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश प्रगति की राह पर अग्रसर है। विकास क्या होता है, यह बोलने की जरूरत नहीं है। आज विकास दिखाई दे रहा है। सरकार के मंत्री, विधायक व अधिकारी विकास के लिए समर्पित होकर काम कर रहे हैं। इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। कहा कि विपक्षी योगी जी की जाति बता रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति कर जनता के बीच अफवाह फैला रही है। कांग्रेस को वोट देना खतरनाक है। भाजपा ने ही वादे पूरे कर विकास किया है। आगे भी विकास का पहिया चलता रहेगा। दोनों नेताओं ने स्व. कमलरानी वरुण को श्रद्धांजलि देते हुए उनके किए वादों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र पासवान को वोट देकर जिताने का आह्वान किया। इसके पूर्व मंच से कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, मंत्री जय कुमार जैकी, मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, सांसद सुब्रत पाठक, विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed