{"_id":"a26040e9144f195aad91c72f41157392","slug":"devdhar-trofy-first-day-team-b-winner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया बी टीम का जीत से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया बी टीम का जीत से आगाज
अमर उजाला ब्यूरो/ कानपुर
Updated Tue, 26 Jan 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्मुक्त चंद की शानदार कप्तानी पारी (नाबाद 77) और नाथु सिंह (तीन विकेट) व
विज्ञापन
धवल कुलकर्णी (दो विकेट) की गेंदबाजी की बदौलत इंडिया बी टीम ने इंडिया ए
को पांच विकेट से हराकर जीत से आगाज किया। पांचवें विकेट के लिए उन्मुक्त
चंद और दिनेश कार्तिक के बीच 72 गेंदों पर हुई 75 रन की साझेदारी ने जीत की
नींव रख दी थी।
इसके पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए कप्तान अंबाती रायडू (58) और परवेज रसूल (66 ) के बीच हुई 104 रन की साझेदारी के बाद भी चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। पूरी टीम 161 रन पर ही सिमट गई।
सोमवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंडिया बी के कप्तान ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।
कप्तान के निर्णय को नाथु सिंह और धवल कुलकर्णी ने सही साबित करते हुए इंडिया ए के ओपनर मुरली विजय और जलज सक्सेना को सस्ते में चलता कर दिया। टीम का स्कोर अभी छह रन ही था कि नाथु ने मनदीप सिंह को बोल्ड कर दिया।
महज 29 रन पर केदार जाधव, नमन ओझा समेत आधी टीम पैवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद छठवें विकेट के लिए कप्तान को परवेज रसूल का अच्छा साथ मिला। दोनों ने टीम का स्कोर 133 तक पहुंचाया। इसी बीच अंबाती रायडू को पवन नेगी ने चलता कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बाकी के विकेट जल्दी-जल्दी गिरे और पूरी टीम 44.2 ओवर में 161 रन पर सिमट गई। इसके बाद खेलने आए इंडिया बी के ओपनरों ने सधी शुरुआत की। कुल 56 रन के स्कोर पर श्रेयस अय्यर को अमित मिश्रा ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। इसके बाद बाबा अपारजित और ए जैक्शन को अमित मिश्रा ने 59 रन के स्कोर पर आउट कर मैच में वापसी की लेकिन उन्मुक्त ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई।