फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   deva ho deva ganapati deva, tumase badhakar kaun...

देवा हो देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन...

Sat, 11 Sep 2021 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
deva ho deva ganapati deva, tumase badhakar kaun...
कानपुर देहात। जिले में गणेश चतुर्थी के मौके पर शुक्रवार को विभिन्न जगहों में भगवान गणेश की प्रतिमा पूजा पंडालों में स्थापित की गई। इस दौरान लोगों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। वहीं शाम से लेकर रात भगवान गणेश के भजन व भक्तिगीत पर लोग झूमते रहे। इस दौरान पंडालों में देवा हो देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन...तथा घर में पधारो गजानन जी... जैसे भजन गूंजते रहे।
विज्ञापन

मावर स्थित राजन मेमोरियल डिग्री कॉलेज में महादेव सेवा समिति की ओर से भव्य गणेश प्रतिमा स्थापना व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पहुंचे ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान, सौरभ मिश्रा, बउवा पांडेय आदि श्रद्धालुओं ने भगवान गजानन की पूजा व आरती कर जयकारे लगाए। यहां प्रबंधक मनसिज दीक्षित, रामसिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रीश्याम सेवा समिति युवा मंडल झींझक की ओर से कस्बा में गणेश प्रतिमा स्थापना के साथ गणेश महोत्सव की शुरुआत की गई। महोत्सव में पंडित शिवेंद्र मिश्रा ने हवन पूजन कर गणेश प्रतिमा की स्थापना कराई। आयोजक गुड्डू ने बताया कि महोत्सव 18 सितंबर तक चलेगा। रोजाना भगवान गणेश की आरती व पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 सितंबर को श्याम महोत्सव एवं झांकी होगी। इस दौरान राजे, कपिल राजावत, अजय वर्मा, आशीष गुप्ता, अर्जुन सक्सेना, केके श्रीवास्तव, कुलदीप सक्सेना, कपिल शुक्ला आदि मौजूद रहे। वहीं कस्बा की कपड़ी गली में पंडित शिवम ने गणेश प्रतिमा की स्थापना कराई। यहां कपिल गुप्ता, अर्चित गुप्ता, सुधीर मौजूद रहे।
संदलपुर में गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने पूजा अर्चना कर विघ्र हरण की मूर्ति की स्थापना कर आरती उतारी। सिकंदरा विधानसभा के भाजपा संयोजक अभिषेक गुप्ता ने बताया कि रात्रि में जागरण का आयोजन किया गया है। इस मौके पर सचिन राजपूत, गौरव, धर्मेंद्र, मनीष मौजूद रहे।
पुखरायां कस्बे में बड़े महादेवन मंदिर परिसर में स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में गणेश महोत्सव का शुभारंभ पुजारी ज्ञानेंद्र अवस्थी ने मंत्रोच्चारण कर किया। इसके बाद भक्त गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाने लगे।
आरती के बाद बाद प्रसाद वितरण कराया गया। यहां अश्विनी गोयल, नरेश ओमर, राजू ओमर, शनि सहित लोग मौजूद रहे है। वहीं छतेनी गांव स्थित छत्रेश्वरी देवी मंदिर परिसर में भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई। यहां सचिन मिश्र, मधुर, राहुल, शशिकांत शुक्ल आदि ने पूजन किया।

बच्चों ने बनाए गजानन के चित्र
गणेश चतुर्थी पर शुक्रवार को सिठमरा के जूनियर विद्यालय में बच्चों ने गणेश भगवान के चित्र बनाए। यहां प्रधानाध्यापक शनेंद्र सिंह तोमर ने पर्व के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी दी। सहायक अध्यापक नवीन कुमार दीक्षित ने कहा कि भगवान गणेश को मातृ पितृ भक्त के रूप में जाना जाता है। कार्यक्रम में स्नेह, अंकुश, रामजी, केसर, भाग्यशाली, वंदना, एंजल आदि बच्चों ने चित्र बनाए। यहां शैलेश दीक्षित, गुंजन पांडेय, मायादेवी, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed