फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Despite losing to Gujarat, UP reached the pre-quarterfinals.

Kanpur News: गुजरात से हार के बाद भी यूपी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Mon, 03 Nov 2025 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Despite losing to Gujarat, UP reached the pre-quarterfinals.
कानपुर। बीसीसीआई की वुमंस अंडर-19 टी-20 क्रिकेट लीग में रविवार को भले ही यूपी टीम गुजरात के हाथों पांच विकेट से हार गई हो लेकिन अंक तालिका में 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुजरात की टीम 18 अंक के साथ पहले स्थान पर है। अब यूपी टीम का छह नवंबर को दिल्ली से मुकाबला होगा।
विज्ञापन

यूपी की टीम एलीट ग्रुप बी में गुजरात, झारखंड, सौराष्ट्र, ओडिशा और मध्यप्रदेश के साथ खेल रही थी। यूपी ने पहले मैच में मध्य प्रदेश को 47 रन से पराजित किया था जबकि दूसरे मैच में ओडिशा पर नौ विकेट से जीत दर्ज की थी। तीसरे मैच में सौराष्ट्र् को 91 रन के बड़े अंतर से पराजित किया लेकिन झारखंड के साथ चौथा मुकाबला बारिश के चलते नहीं हो सका। पांचवें मैच में रविवार को गुजरात ने यूपी को पांच विकेट से पराजित किया। अब यूपी का प्री-क्वार्टर फाइनल में छह नवंबर को दिल्ली से मैच होगा। यह मुकाबला कोलकाता के देशबंधु पार्क मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed