फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Despite getting injured, took action, caught one accused

Kanpur News: घायल होने के बाद भी लिया मोर्चा, एक आरोपी को पकड़ा

Sun, 21 Jul 2024 02:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 21 Jul 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Despite getting injured, took action, caught one accused
फोटो 19::::: फोटो 20::::
विज्ञापन


- ऊंचाहार एक्सप्रेस में हुए हमले में घायल सिपाही ने सैफई मेडिकल कॉलेज में बताई आपबीती
- कहा, महिला से छेड़छाड़ करने पर रोकते ही हमलावर हो गए थे तीनों आरोपी


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/सैफई। ऊंचाहार एक्सप्रेस में गुरुवार रात महिला यात्री से छेड़छाड़ के विरोध पर जानलेवा हमले में घायल सिपाही को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
आरोपियों ने सिपाही के चेहरे, होंठ और दाएं हाथ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल होने के बाद भी सिपाही ने आरोपियों से जमकर मोर्चा लिया और एक आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


जीआरपी को सूचना मिली कि कानपुर से चंडीगढ़ जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस में सिपाही पर जानलेवा हमला हो गया है। थाना प्रभारी शैलेश निगम स्टेशन पर पहुंच गए। उन्होंने घायल सिपाही अमित कुमार निवासी गांव पारसौली, थाना नौहझील, जिला मथुरा को अपनी सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हालत गंभीर देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। यहां घायल सिपाही ने बताया कि वह कानपुर देहात के मूसानगर में तैनात है। वह फफूंद जाने के लिए ऊंचाहार एक्सप्रेस में झींझक स्टेशन से कोच संख्या सात पर सवार हुआ था।
इस दौरान देखा कि गेट के पास ही खड़े तीन युवक एक महिला से छेड़छाड़ कर रहे थे। कुछ यात्रियों ने विरोध किया वह उसके साथ हाथापाई करने लगे। मारपीट होती देखकर उसने रोका तो आरोपी उसके साथ हाथापाई करने लगे। एक आरोपी को वह पकड़ा था कि इस बीच एक अन्य आरोपी ने चाकू निकालकर तीन वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।
यह देखकर कोच में अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में भी उसने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो चलती ट्रेन से कूद गए। इनमें से एक की सामने से आ रही सियालदाह एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। शोर-शराबे पर ट्रेन में चल रहा स्क्वायड भी आ गया। उनकी सूचना पर इटावा स्टेशन पर उतारा गया।


दो आरोपी गिरफ्तार एसओ शैलेश निगम ने बताया कि घायल सिपाही के पिता लेखराज की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पकड़े गए एक युवक ने अपना नाम राहुल निवासी सेक्टर 16 मोली जागरा चंडीगढ़ बताया। उसकी निशानदेही पर उसके एक और साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना नाम अमन निवासी उक्त पता बताया है। आरोपियों ने मृत साथी का नाम रमजान निवासी चंडीगढ़ बताया है। तीनों के बारे में जानकारी की जा रही है। चंडीगढ़ पुलिस से बात की जा रही है। एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकारा कि छेड़छाड़ के दौरान सिपाही के विरोध पर उन्होंने हमला किया है। अन्य पूछताछ की जा रही है।


एक अन्य युवक को भी पीटा
आरोपी युवकों ने ट्रेन में सवार युवक रोहित (20) निवासी गांव बैरी थाना खखेरू जिला फतेहपुर के साथ भी मारपीट की। उसने भी थाने में सूचना दी है। रोहित ने बताया कि छेड़छाड़ पहले उसी ने आरोपियों को रोका था तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी थी। वह कानपुर से चंडीगढ़ जा रहा था। बताया कि फतेहपुर में उसका अगरबत्ती बनाने का व्यापार है। वह नई मशीन देखने के लिए चंडीगढ़ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed