फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Designer bangles are becoming popular among women, demand for bridal bangles is high

Kanpur News: महिलाओं को भा रहीं डिजाइनर चूड़ियां, ब्राइडल की मांग अधिक

Fri, 12 Dec 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 12 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Designer bangles are becoming popular among women, demand for bridal bangles is high
कानपुर देहात। शादियों के सीजन में चूड़ी के कारोबार में उछाल रहा है। महिलाएं व युवतियां पारंपरिक के बजाय डिजाइनदार चूड़ियों की जमकर खरीदारी कर रही हैं। अब फरवरी तक सहालग जरूर रुक गई हैं, इसके बाद भी बाजार में रौनक है। नग वाली चूड़ियों के अलावा लटकन में ब्राइडल सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन

शादी-विवाह के सीजन न होने के बाद भी अकबरपुर सदर बाजार, रूरा, झींझक, रसूलाबाद, रनियां समेत कई जगह पर चूड़ी की दुकानों पर खूब भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों ने भी महिलाओं की पसंद के हिसाब से चूड़ियों की खेप मंगाई है। वर्तमान में महिलाएं पारंपरिक के बजाय डिजाइनर चूड़ी ज्यादा मांग रही हैं। हल्के वजन, नए डिजाइन और आकर्षक शेड्स वाली चूड़ियां उम्र की महिलाओं को आकर्षित कर रहीं हैं। शादी व पार्टी में जाने वाली महिलाएं चूड़ियों के सेट बनवा कर खरीद रही हैं। जो 120 रुपये से शुरू होकर 1000 रुपये तक मिल रहा है।
विज्ञापन


सदर बाजार में चूड़ी व्यापारी सुधा मिश्रा बताती हैं कि सहालग जरूर कुछ दिन के लिए नहीं हैं, लेकिन महिलाएं आने वाले दिनों की अभी से तैयारी कर रही हैं। बाजार में बेलवेट, मेटल और स्टोन वाली चूड़ियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। राजस्थानी, मारवाड़ी, जयपुरिया चूड़े की मांग भी खूब है। वेलवेट और स्टोन वर्क वाली चूड़ियां ज्यादा आकर्षक हैं। इनके कई तरह के डिजाइन भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रेता तन्नु ने बताया कि जरी वाली चूड़ी 25 रुपये दर्जन, पानी वाली 20 रुपये दर्जन में बिक रही हैं। वहीं वेलवेट की 40 से 50, जरी में फैंसी 60 रुपये, जरकन वाली चूड़ी 100 से 150 रुपये तक बिक रही हैं। इसके अलावा राजस्थानी, मारवाड़ी, जयपुरिया चूड़ा 250 से 4000 रुपये तक मिल रहा है। हालांकि लटकन वाले कंगन ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं जो 150 से 1000 रुपये तक हैं। इसमें ब्राइडल 800 रुपये तक है। दुकानदारों का कहना है कि अब सहालग कुछ दिनों तक नहीं है, लेकिन इस बार बिक्री ठीक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed