फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Derapur CHC's CBC machine damaged in ten days, patients wandered for investigation

डेरापुर सीएचसी की सीबीसी मशीन दस दिन में हुई खराब, जांच के लिए भटके मरीज

Thu, 28 Oct 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Derapur CHC's CBC machine damaged in ten days, patients wandered for investigation
डेरापुर। इटावा सांसद के प्रयास से सीएचसी में लगी सीबीसी मशीन दस दिन में ही खराब हो गई। जिससे मरीजों के खून की जांच ठप पड़ गई है। चिकित्साधीक्षक ने मशीन की मरम्मत कराने के लिए सूचना सीएमओ को भेजी है।
विज्ञापन

सीएचसी डेरापुर में इटावा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया के प्रयास से डेंगू, वायरल सहित अन्य बीमारियों की जांच के लिए सीबीसी मशीन आ सकी थी। दस दिन पहले मशीन को मरीजों की खून जांच के लिए चालू कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को मशीन जांच के दौरान अचानक गलत रिपोर्ट देने लगी। काफी प्रयास के बाद भी खामी को दूर नहीं किया जा सका। इस पर लैब टेक्नीशियन ने चिकित्साधीक्षक को मशीन खराब होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच जांच कराने पहुंचे भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुनेश शुक्ल सहित अन्य मरीजों के खून की जांच नही हो पाई और उन्हें लौटना पड़ा। चिकित्साधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मशीन खराब होने की जानकारी सीएमओ को भेजी गई है। जल्द ही मशीन से संबंधित कंपनी के इंजीनियर को बुलाकर खामी को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed