{"_id":"5d1a27158ebc3e3cc94a6460","slug":"deputy-postmaster-fraud-of-10-lakh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उप डाकपाल पर गबन की रिपोर्ट, आठ खातों से दस लाख अस्सी हजार रुपये किए थे पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप डाकपाल पर गबन की रिपोर्ट, आठ खातों से दस लाख अस्सी हजार रुपये किए थे पार
Mon, 01 Jul 2019 09:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 01 Jul 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
अलग अगल खातों से पार किए रुपये
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन में अलग-अलग आठ खातों से 10 लाख 80 हजार रुपये पार करने पर डकोर के तत्कालीन उप डाकपाल बाबूलाल प्रजापति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है साथ ही उनको निलंबित कर दिया गया है। झांसी के प्रवर डाक अधीक्षक ने उप डाकघर डकोर में वार्षिक निरीक्षण किया था।
निरीक्षण के समय सावधि खातों के सत्यापन में धनराशि में अंतर पाए जाने पर जांच की गई तो तत्कालीन उप डाकपाल डकोर बाबूलाल प्रजापति द्वारा विभिन्न तिथियों में अलग-अलग 8 खातों से 10 लाख अस्सी हजार रुपये का गबन करना पाया गया।

डकोर थाना क्षेत्र के कुसमिलिया निवासी ठाकुरदास पुत्र प्रेमराज पालीवाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने उप डाकघर डकोर में अपने व पत्नी शांति देवी के अलग-अलग आठ सावधि जमा खाते खुलवाए थे। वह सभी आठ खातों में हर बार डेढ़ लाख रुपये जमा करता था।
लेकिन डाकघर के उप डाकपाल बाबूलाल पुत्र रामाधीन निवासी सरसई पोस्ट कुरारा जिला हमीरपुर उसकी पासबुक में 15 हजार रुपये जमा कर मोहर लगाकर दे देते थे और इस तरह हर बार एक लाख 35 हजार रुपये हड़प कर लेते थे। इस हिसाब से उसने 10 लाख 80 हजार रुपये का गबन कर लिया।
डकोर थाना पुलिस ने उप डाकपाल बाबूलाल पर गबन का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं प्रवर अधीक्षक डाकघर झांसी मंडल उग्रसेन का कहना है कि आरोपी बाबूलाल के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है और विभाग की ओर से निलंबित कर दिया गया है।