फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deputy jailers threatened to kill

डिप्टी जेलर को मिली जान से मारने की धमकी, कैदियों में हो रहीं इस तरह की बातें

Wed, 11 Jul 2018 06:04 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 11 Jul 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
Deputy jailers threatened to kill
डेमाे पिक
यूपी के महोबा जिला कारागार में तैनात डिप्टी जेलर को दबंग ने फोन कर जेल में निरुद्घ साथियों को विशेष सुविधाएं देने और विरोधियों को प्रताड़ित करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर डिप्टी जेलर को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दी। डिप्टी जेलर की तहरीर पर शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

     
जिला जेल में तैनात डिप्टी जेलर शिशिरकांत कुशवाहा ने शहर कोतवाली तहरीर देकर बताया कि उनके मोबाइल फोन पर काल आई। कॉल करने वाले युवक ने अपना नाम मनीष त्रिपाठी निवासी बताया। फोन पर मनीष ने जेल में बंद साथियों को विशेष सुविधाएं देने का दबाव बनाया। साथ ही विरोधियों को प्रताड़ित करने की बात कही। विरोध करने पर गाली गलौज की गई। ऐसा न करने पर घर में घुसकर गोली मारने की बात कही।
विज्ञापन


डिप्टी जेलर की तहरीर पर कोतवाली में धारा 186, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि आरोपी मनीष के खिलाफ कोतवाली में पहले से विभिन्न मुकदमें दर्ज है। युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। डिप्टी जेलर को मोबाइल फोन पर धमकी दिए जाने के मामले से जेल अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। इस घटना से कैदियों में तरह-तरह की बातें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed