फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deputy CM took said- SP chief is disappointed, BJP government is setting new records of development

UP: डिप्टी सीएम ने साधा निशाना, बोले- सपा मुखिया हताश-निराश, भाजपा सरकार विकास के नए कीर्तिमान कर रही स्थापित

Thu, 10 Apr 2025 10:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Apr 2025 10:19 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में हुए अवैध कब्जों की जिलेवार सूची तैयार की गई है।

विज्ञापन
Deputy CM took said- SP chief is disappointed, BJP government is setting new records of development
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के स्थापना दिवस पर गांव चलो अभियान के तहत महानगर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान पिछड़ों और दलितों की जमीनों पर सबसे ज्यादा कब्जे समाजवादी पार्टी के नेताओं ने ही किए है। अवैध कब्जों की जिलेवार सूची तैयार कर ली गई है। सपा के नेता इस बात को जान लें कि उनके कारनामे अब छुपे नहीं रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने पीडीए को छलावा बताया और तंज किया कि सपा अब समाप्तवादी पार्टी हो चुकी है।गुरुवार को उप मुख्यमंत्री मौर्य ने भाजपा दक्षिण जिले में बर्रा मंडल के वार्ड 65 दामोदरनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश के कोने-कोने में सरकार बनाकर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। वर्ष 2014 में जब केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी, तब भी यह कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत थी। फिर सपा के मुद्दे पर आए और कहा कि सपा मुखिया हताश और निराश हैं। वह बेकार की बयानबाजी कर रहे हैं। सपा वर्ष 2012 से वर्ष 2017 तक सत्ता में थी। तब सबसे अधिक अत्याचार दलितों और पिछड़ों पर ही हुए।
विज्ञापन


वक्फ संशोधन बिल पर कहा कि इस बिल से सबसे अधिक परेशानी समाजवादी पार्टी को ही है। सपा और कांग्रेस जैसे दल इस संवैधानिक कानून को असंवैधानिक बताने का असफल प्रयास कर रहे हैं। बैठक के अंत में गांव चलो अभियान के अंतर्गत आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई। इसके बाद वार्ड 93 में लाभार्थियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी ने गरीबों,पिछड़े और दलितों के नाम पर गुमराह कर उनका वोट तो लिया। भ्रष्टाचार से भरा गया धन बाहर लाया जा रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस नेताओ के घरों पर छापेमारी होने से भ्रष्टाचारी नेता परेशान हैं। सपा,बसपा,कांग्रेस सरकार की तस्वीर देखें और वर्ष 2025 की तस्वीर देखें तो अंतर खुद समझ आजाएगा। कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Deputy CM took said- SP chief is disappointed, BJP government is setting new records of development
कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
बिना भेदभाव सभी को योजनाओं का लाभ
उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डबल इंजन की सरकार में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी जाति, वर्ग और समुदाय के लोगों को मिल रहा है। वर्ष 2027 में वर्ष 2017 को दोहराएंगे। प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बनाने का मन बना लिया है। प्रदेश में गुंडागर्दी को वापस नहीं आने देंगे। समाजवादी पार्टी के पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। सपा पिछड़ा ,दलित,अल्पसंख्यक की बात करने का अधिकार खो चुकी है। वर्ष 2017 में पिछड़ों और दलितों की बदौलत प्रदेश में सपा की सरकार बनी थी। लेकिन पिछड़ों और दलितों के ऊपर सबसे अधिक अत्याचार किए गए।

 

Deputy CM took said- SP chief is disappointed, BJP government is setting new records of development
कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान
वार्ड 92 किदवईनगर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लोकतंत्र सेनानी पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव शुक्ल, राजेंद्र त्रिपाठी, अशोक वर्मा, संतराम, इंद्रपाल भारती को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद रमेश अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, कैबिनेट मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, स्वप्निल वरुण, सत्यदेव पचौरी, सुरेश अवस्थी ,अनूप अवस्थी, रघुनंदन भदौरिया आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed