फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya's Etawah visit

डिप्टी सीएम का इटावा दौराः दलित के घर खाने से लेकर शिवपाल के करीबी "शाक्य" से मुलाकात की बड़ी खबरें

Mon, 23 Apr 2018 08:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 23 Apr 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya's Etawah visit
पीड़ित परिवार से मिले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को इटावा आकर अपने व्यस्त दौरे से सभी को साधने का प्रयास किया। केलामऊ में दो बहनों की हत्या होने पर पीड़ित परिवार से मिलकर शासन की गंभीरता दर्शाई। वहीं दलित के घर भोजन करके संदेश दिया कि योगी सरकार दलित विरोधी नहीं है। करीब 5 घंटे के व्यस्त कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करके उनकी बात भी सुनी। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम को हेलीकॉप्टर दोपहर 12.20 मिनट पर पुलिस लाइन में उतरा। इसके बाद वह सीधे केलामऊ गांव रवाना हुए। केलामऊ जाना उनके कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा रहा। यहां उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ वक्त बिताया।
विज्ञापन


केलामऊ से लौटने पर उनका काफिला सीधे सिंचाई विभाग के नवीन प्रशासनिक भवन पहुंचा और यहां भाजपा के पूर्व विधायक अशोक दुबे समेत प्रमुख पदाधिकारियों से मुलाकात की। हालांकि यहां बाहर रह गए कई कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी मचाया। जिस पर डिप्टी सीएम ने उन्हें भी अंदर बुलवा लिया। यहां से वह सीधे कुनैरा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने एक दलित बांके लाल दिवाकर के घर पर पहुंचकर भोजन किया। इस दौरान वहां भाजपा नेता मनीष यादव पतरे भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य से हुई मुलाकात चर्चा का विषय रही

Deputy CM Keshav Prasad Maurya's Etawah visit
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद विकास भवन पहुंच कर दिव्यांगों को ट्राई साइकिल प्रदान की और 18 आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं 15 सड़कों का लोकार्पण भी किया। यहां उन्होंने ग्राम स्वरोजगार के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के स्टाल का भी जायजा लिया।


यहीं पर विकास भवन के नवीन सभागार पहुंचकर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व गैस कनेक्शन स्वीकृत पत्र भी प्रदान किए। इसके बाज सफारी पहुंचे और करीब 20 मिनट तक सफारी का निरीक्षण करने के बाद उनका काफिला पुलिस लाइन पहुंचा और शाम करीब साढ़े पांच बजे वह हैलीकाप्टर से लखनऊ प्रस्थान कर गए।

डिप्टी सीएम के  रूप में पहली बार जनपद दौरे पर आए केशव प्रसाद मौर्य के सिंचाई विभाग के नवीन प्रशासनिक भवन पर भाजपा के पदाधिकारियों से मिलने का कार्यक्रम तो प्रस्तावित था। लेकिन इस बीच सपा के पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य से हुई मुलाकात चर्चा का विषय रही।
 

पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी नेता से मुलाकात

Deputy CM Keshav Prasad Maurya's Etawah visit
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी एवं सपा से पूर्व विधायक व सांसद रहे रघुराज सिंह शाक्य उस समय सभी को चौंकाते हुए डिप्टी सीएम से मिलने पहुंचे। मीडिया को पदाधिकारियों से मुलाकात के इस कार्यक्रम से दूर रखा गया था। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी भाजपा जिलाध्यक्ष के लेटरपैड पर लिखे नाम वाले व्यक्तियों को ही अंदर जाने दे रहे थे।

पूर्व सांसद शाक्य की इस मुलाकात के तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि जब मुलाकात पर डिप्टी सीएम से सवाल किया गया तो उन्हाेंने संक्षिप्त सा जवाब देते हुए कहा कि मिलने कोई भी आ सकता है।


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करीब दो घंटे की देरी से इटावा पहुंचे। हैलीकाप्टर से पुलिस लाइन पर स्थित हैलीपैड पर दोपहर 12:25 मिनट पर उतरे। बाहर आने पर उन्हें सलामी दी गई। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे.,एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी,मुख्य विकास अधिकारी पीके श्रीवास्तव के  अलावा सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया,जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुवे, औरैया जिलाध्यक्ष गीता शाक्य समेत अन्य भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुके  देकर डिप्टी सीएम का स्वागत किया। 

 

10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की चेक दी

Deputy CM Keshav Prasad Maurya's Etawah visit
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को विकास भवन परिसर में दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग की ओर कुल 28 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल प्रदान की। पहली ट्राईसाइकिल अंजुलता को प्रदान की। कुल मिलाकर 50 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल का वितरण किया जाना था,लेकिन शिविर में कुल मिलाकर 28 लाथार्थी ही पहुंचे। 


 इस दौरान सदर विधायक सरिता भदौरिया,भरथना विधायक सावित्री कठेरिया,जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे.,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी,मुख्य विकास अधिकारी पीके श्रीवास्तव, दिव्यांगजन कल्याण सशक्तीकरण अधिकारी प्रशंात कुमार सिंह उपस्थित रहे। ट्राई साइकिल लेने आये सभी लाभार्थियों को लंच पैकेट वितरित किए गए। 


 डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को इटावा सफारी पार्क  का दौरा किया। करीब 20 मिनट तक सफारी में रहे। उन्होंने यहां मौजूद शेर, हिरन और भालू के रखरखाव की व्यवस्था देखी। फोर डी थियेटर कुछ देर मूवी देखी और पौधरोपण किया। 

17 अप्रैल की रात को संध्या व शालू सगी दो बहनों की हुई हत्या हुई थी। रविवार को शोक संवेदना व्यक्त करने उनके गांव पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दोनों किशोरियों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। ग्राम केलामऊ में मारी गईं दो बहनों के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त कर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की चेक दी। मृतक बहनों के भाई को नौकरी व शस्त्र लाइसेंस देने का आश्वासन भी दिया। पीड़ित परिवार द्वारा जान का खतरा बताने पर डिप्टी सीएम ने पूर्ण सुरक्षा किए जाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed