फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya reached Kanpur

UP News: केशव प्रसाद मौर्य बोले- यादव जितना जातिवादी...उतना ही राष्ट्रवादी, अब ओबीसी केंद्रित हो गई है राजनीति

Sun, 19 Mar 2023 11:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Mar 2023 11:11 PM IST
सार

केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारत माता की जय तेजी से बोलिए क्योंकि 80 में से "केवल" 80 सीटें जीतनी हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की राजनीति ओबीसी केंद्रित हो चुकी है।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya reached Kanpur
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में भाजपा पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति रविवार को हुई। इस मौके पर पिछड़ी जातियों में सर्वाधिक चर्चित और संख्याबल में भी अधिक यादव बिरादारी को जोड़ने को लेकर रणनीति बनाई गई। कार्य समिति के मुख्य वक्ता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यादव बिरादरी जितनी जातिवादी है, उतनी राष्ट्रवादी भी है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति अब ओबीसी केंद्रिंत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि संविदा के कर्मियों की नियुक्ति में ओबीसी आरक्षण दिलाया जाएगा। आर्यनगर स्थिति एक होटल में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि इस बिरादरी के लोग समझ चुके हैं कि प्रदेश और जनता का हित किस सरकार में है।
विज्ञापन

इस बार लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने की जिम्मेदारी पिछड़ी जातियों के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की है। मौर्य ने कहा कि विपक्षी लोग, पिछड़ों के सबसे बड़े नेता को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया चाहती है फिर से प्रधानमंत्री बनें मोदी
हालांकि देश और दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती हैं। उन्होंने पिछड़ों को बधाई दी कि उन्होंने देश के सर्वमान्य नेता को प्रधानमंत्री बनाया और आगे भी बनाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने 60 साल से ज्यादा देश में राज किया।

सपा को मिलेगी जीरो सीट
अब भारतीय जनता पार्टी की देश में 60 साल से ज्यादा समय तक सरकार रहेगी। समाजवादी पार्टी की कार्यसमिति में आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी 50 सीट जीतने की बात पर मौर्य ने चुटकी लेते हुए कहा कि 50 से 5 हटा लीजिए सिर्फ जीरो बचेगा, उतनी ही सीट सपा को मिलेगी।

धारा 370 को ही स्वाहा कर दिया
उन्होंने कहा कि पहले देश की ऐसी स्थिति थी कि जम्मू-कश्मीर में तिरंगा फहराने के लिए इजाजत लेनी पड़ती थी। अब देश के गृहमंत्री अमित शाह ने धारा 370 को ही स्वाहा कर दिया। कार्य समिति में आए पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारियों के संबंध में उन्होंने कहा कि मोर्चा के जो लोग यहां बैठे हैं, वे ओबीसी समाज के मार्गदर्शक हैं।

पूरे देश में खिलेगा कमल
पिछड़ा वर्ग आयोग को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। कहा कि कि पिछड़ों को संवैधानिक अधिकार देते हुए निकाय चुनाव होंगे। कहा कि गुजरात से त्रिपुरा तक कमल ही कमल खिला हुआ है। पूरे देश में इसी तरह कमल खिलेगा।

इस दौरान उन्होंने पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप और प्रकाश पाल की संगठन को प्रकोष्ठ से मोर्चा तक लाने और उससे बड़ी संख्या में पिछड़ों को जोड़ने के लिए सराहना किया। सुबह 10 बजे शुरू हुई प्रदेश कार्य समिति का समापन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed