फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya reached Chitrakoot

चित्रकूट में डिप्टी सीएम का दौरा, 133 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Wed, 30 Dec 2020 02:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Dec 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya reached Chitrakoot
भूमि पूजन करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को शहर के चित्रकूट इंटर कालेज में 133 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया है। इनमें चार सेतुओं का शिलान्यास सहित 33 कार्यों का लोकार्पण व 23 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
विज्ञापन


बाद में शहर के तरौंहा मोहल्ले पहुंचकर मंदाकिनी नदी पर पुल बनाने के लिए भूमि पूजन किया।  यहां बनाए जा रहे तरौहा गोबरिया दीर्घ सेतु की लंबाई 107.68 मीटर है। निर्माण लागत 1107 लाख रुपये है। इसके  अलावा भरतकूप क्षेत्र के महादेवन नागरपुरवा मार्ग पर बानगंगा नदी पर बनने वाले दीर्घ सेतु की लंबाई 120.8 मीटर है और लागत 1154.14 लाख है।। 
विज्ञापन


इसी प्रकार भरतकूप से फतेहगंज मार्ग पर बान गंगा नदी पर दीर्घ सेतु की लम्बाई 120.68 मीटर है। लागत 1059.57 लाख है। पहाड़ी मार्ग पर सगवारा-भटरी मार्ग में वाल्मीकि नदी पर पुल की लम्बाई 90.23 मीटर है। लागत 892.33 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उत्तर प्रदेश सेतु निगम के जीएम राकेश सिंह व जनरल मैनजर प्रयागराज आर के सिंह, उप परियोजना प्रबंधक चित्रकूट क्षेत्र एस के निरंजन, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अरविंद कुमार प्रांतीय खंड आदि मौजूद रहे। 

पुल बनने से आम लोगों को होगा फायदा
तरौहा मोहल्ला के  गोपाल गंज वार्ड के जहां पर मंदाकिनी नदी दीर्घ सतु बनाया जा रहा है। यहां के निवासी राजेश कुशवाहा, महेश लाल ने बताया कि यहां पर मंदाकिनी नदी पर पुल बनने से तरौंहा, कपसेठी, रानीपुर, मालकाना, पडरी, की जनता को फायदा होगा। इस पुल के रास्ते से जैपुरिया तिराहे व जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विवि के पास की सड़क तक पहुंचना आसान होगा। साथ ही अमावस्या मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को फायदा होगा। 

शिकायत पर मऊ भी पहुंचे
मऊ। मऊ के महिला घाट पर पंाच साल से यमुना नदी पर बन रहे पुल का निर्माण पूरा न होने की शिकायत पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौके पर पहुंचे। सेतु निगम के अधिकारियों व आस पास के लोगोें से पूरी जानकारी लेने के बाद कहा कि इसका निर्माण जल्द पूरा कराएं। सरकार ने बजट आवंटन किया है। कोई बहानेबाजी न की जाए।

अयोध्या, प्रयाग की तर्ज पर चित्रकूट को भी प्राथमिकता
धर्मनगरी में किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। कहा कि मुठ्ठी भर नेता किसानों को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा जनता का विश्वास खो चुकी हैं। कहा कि भाजपा सरकार में बेईमानों के लिए रास्ते बंद कर दिए गए हैं, जिससे सभी योजनाओं का फायदा जनता को मिल रहा है।

दावा किया कि पहले कागजों में होने वाले काम अब जमीन पर हो रहे हैं। 2014 के बाद से देश व 2017 के बाद प्रदेश की हालत बदल गई है। उन्होंने कहा कि मोदी शासन काल में सभी वर्ग के लोगों को घर, बिजली व पानी देने का कार्य किया जा रहा है।

किसानों के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने कई योजनाएं चलाई हैं। सरकार किसान सम्मान निधि व फसल बीमा योजना से किसानों को सीधा लाभ दे रही है। माफिया पर कार्रवाई होने से उद्योगपति यूपी में उद्योग लगा रहे हैं, जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद से विदेशों में देश का सम्मान बढ़ा है। कांग्रेस शासन काल में देश की कई जमीनों को गंवा दिया गया, लेकिन भाजपा सरकार में एक इंच जमीन नहीं दी गई। देश के साथ-साथ प्रदेश में भी विकास का पहिया तेजी से चल रहा है।

प्रदेश में इस समय छह सौ करोड़ रुपये से पुल व चार सौ करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण हो रहा है। सरकार प्रतिदिन 11 किमी नई व नौ किमी पुरानी सड़क की मरम्मत करा रही है। कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। आने वाले चुनाव में भाजपा को 60 प्रतिशत वोट मिलेंगे।

सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। इसके पूर्व डिप्टी सीएम ने मऊ के महिला घाट पर बन रहे पुल निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। तरौंहा में मंदाकिनी नदी पर पुल के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कई कार्यकर्ताओं के आवास पर जाकर परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed