{"_id":"6adf978ee348536d480762b8","slug":"farmers-body-found-hanging-from-a-tree-in-the-forest-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-138182-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जंगल में पेड़ से लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जंगल में पेड़ से लटका मिला किसान का शव
Mon, 26 Oct 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो 26 सीकेटीपी 17 राजकिशोर फाइल फोटो।
मानिकपुर (चित्रकूट)। मारकुंडी थाना क्षेत्र के डोंडा माफी गांव के जंगल में एक किसान का शव पेड़ से लटका मिला।
परिजन ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पैर जमीन को छू रहे थे, चोट के निशान भी है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की।
डोंडा माफी के प्रधान का पुरवा निवासी रोहित यादव ने बताया कि उसके पिता राजकिशोर यादव (45) रविवार सुबह करीब 9 बजे खेत में बाड़ी लगाने के लिए कुल्हाड़ी लेकर बड़ीदोन जंगल में लकड़ी काटने गए थे। शाम तक वापस न आने पर परिजन ने जंगल में तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस को सूचना दी गई, पर अंधेरा होने से तलाश रोकनी पड़ी।
सोमवार सुबह 5 बजे फिर तलाश शुरू की। सुबह करीब 7 बजे जंगल में धवा के पेड़ पर गमछे के फंदे से उनका शव लटका मिला। परिजन का कहना है कि पैर जमीन को छू रहे थे और दाहिने हाथ पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की आशंका है। पास में कुल्हाड़ी और लकड़ी का गट्ठर पड़ा मिला।
मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद पत्नी सुनीता, बेटी आरती और बेटे रोहित व रवि का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।