फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya gave statement against SP, BSP and Congress

Jalaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- सपा बसपा ने बुंदेलखंड को बर्बाद किया

Tue, 20 Jun 2023 11:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Jun 2023 11:53 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि इन पार्टियों ने बुंदेलखंड को बर्बाद किया है।

 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya gave statement against SP, BSP and Congress
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डबल इंजन की सरकार ने बुंदेलखंड को विकास की राह में सबसे आगे खड़ा कर दिया है। सपा, बसपा व कांग्रेस ने बुंदेलखंड को बर्बाद किया था और भाजपा ने उसका विकास किया। गुंडे, माफिया पर सरकार ने नकेल कसी है। भाजपा है इसलिए खुशहाली है। यह बात डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जालौन जिले में जनसभा के दौरान कही।

विज्ञापन


केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को टाउनहाल में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2024 में भी लोकसभा चुनाव जिताकर एक बार फिर मोदी की ताकत को बढ़ाना है। विरोधी दल चाहें एक हो जाए। लेकिन हमें भाजपा को जिताना है। अबकी बार सभी सीटें भाजपा की झोली में डालने का काम करिए। आपने बुंदेलखंड में सदैव कमल खिलाया और हम लोगों ने भी बुंदेलखंड को कमल की तरह खिलाया।

विज्ञापन

इस बार 350 से अधिक सीटें जिताकर विश्व में सबसे अधिक बहुमत वाला प्रधानमंत्री बनाना है। आपका वोट भाजपा के लिए कर्ज होता है और भाजपा उस कर्ज को विकास करके चुकता करती है। आज अखिलेश कह रहे हैं पीडीए की दम पर एनडीए को हराएंगे। इसे परिवारवाद, डी से दंगा कराना और ए से ऐसे अराजकतत्व को एकत्र कराकर दंगा कराना है। गुंडों की पार्टी समाजवादी पार्टी और गरीबों की पार्टी भाजपा पार्टी। अभी तो यह झांकी है आगे बहुत पिक्चर बाकी है। सपा बसपा और कांग्रेस वाले 2014 के पहले किसी मंदिर में नहीं जाते थे। राम भक्तों पर गोली चलाने का काम सपा ने किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि प्रदेश का चौमुखी विकास किया जा रहा है। कालपी में जाम लगता था उस विकराल समस्या से निजात दिलाने का काम करते हुए इतिहास रचने का कार्य भाजपा सरकार ने किया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को उपमुख्यमंत्री ने चाबियां व समूह की सखी को चेक व प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति,जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी,एमएलसी रमा निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा,माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, विधायक गरौठा जवाहर राजपूत, जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed