फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Deputy CM Keshav Maurya and Sadhvi Niranjan Jyoti took a jibe at Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi

UP Politics: डिप्टी सीएम बोले- अखिलेश सपा कुनबे के आखिरी शासक, साध्वी निरंजन ने राहुल गांधी पर कसा तंज

Sun, 11 Sep 2022 10:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 Sep 2022 10:14 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने पूर्व सीएम अखिलेश और राहुल गांधी की यात्रा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अखिलेश सपा कुनबे के आखिरी शासक हैं और अब उनकी सरकार नहीं आनी। वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राहुल गांधी की यात्रा पर कहा कि जो अपनी पार्टी नहीं जोड़ पा रहे हैं, वह भारत क्या जोडेंगे।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Maurya and Sadhvi Niranjan Jyoti took a jibe at Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछड़े हुए जनपदों की सूची में शुमार फतेहपुर के विकास कार्यों की समीक्षा करने आए डिप्टी सीएम केशव मौर्य यहां भी पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर तंज कसने से बाज नहीं आए। उन्होंने कहा अखिलेश सपा कुनबे के आखिरी शासक रहे हैं। अब उनकी सरकार नहीं आनी। अपने को पिछड़ा वर्ग का होना बताते हुए उन्होंने कहा पिछड़े को आगे आता देख, उन्हें ज्यादा टारगेट किया जाता है।

विज्ञापन

राहुल गांधी की ओर से शुरु की गई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता कांग्रेस छोड़ो अभियान में लगे हैं। डिप्टी सीएम के साथ मंच साझा कर रहीं जिले की सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राहुल गांधी की यात्रा कहा कि जो अपनी पार्टी नहीं जोड़ पा रहे हैं वह भारत क्या जोडेंगे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने रविवार को सबसे पहले सर्किट हाउस में जन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। इसके बाद पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। यहां कार्यकर्ताओं ने जनपद में व्याप्त बिजली, पानी और खराब सड़क की समस्याएं बताईं। पार्टी कार्यालय के बाद डिप्टी सीएम विकास भवन पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने आईटीआई रोड स्थित अयाहशाह विधायक विकास गुप्त के आवास पर जलपान किया और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भेंट की। राष्ट्रीय शोक के कारण हसनापुर सानी में होने वाली चौपाल और योजनाओं के शिलन्यास का कार्यक्रम रद्द हो गया।

डिप्टी सीएम के साथ कार्यक्रमों में खागा विधायक कृष्णा पासवान, अयाहशाह विधायक विकास गुप्त, बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल आदिं प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उन्होंने 51 खेल मैदान और चिल्ड्रेन पार्क का लोकार्पण किया। इसी क्रम में उन्होंने सम्राट अशोक तिराहा, वीआईपी रोड मंडप गेस्ट हाउस के सामने चक्रवती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की मूर्ति का अनावरण भी किया।

डिप्टी सीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में रविवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में व्यापारी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना और उन्हें समय से निस्तारित किया जाए। मलवा के औद्योगिक क्षेत्र में 200 खाली पड़े प्लॉट हैं, जिसमें 40 औद्योगिक इकाईयां संचालित है। डिप्टी सीएम ने शेष प्लॉटों को इच्छुक उद्यमियों को नियमानुसार आवंटित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि एक महीन के अंदर गौशालाओं में अन्ना मवेशियों को रखा जाए। इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएं। अभिलेख में दर्ज गौचर भूमि को चिन्हित कर उसे खाली कराया जाए। नोन नदी का जहां से उद्गम है, उसे पुनर्जीवित किया जाए, ताकि जलस्तर बढ़ सके।

सूखे को देखते हुए किसानों को भरपूर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करें। जिन संविदा कर्मियों की शिकायत है, उन्हें हटाकर दूसरे उपकेंद्र भेजा जाए। बताया गया कि शासन ने 934 करोड़ की लागत से 151 नलकूप फीडर बनाए जाने की स्वीकृति दी है। मनरेगा व जनसहयोग से 66 किमी लंबाई की सूखी व समतल ससुर खदेरी नदी का पुनरुद्धार एक महीने के अंदर कराए जाने की प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed