{"_id":"5a0b2bb34f1c1b68678bba4d","slug":"deputy-cm-dinesh-sharma-says-student-leaders-wake-up-increase-bjp-s-rating","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेताओं जागो, भाजपा की रेटिंग बढ़ाओः डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नेताओं जागो, भाजपा की रेटिंग बढ़ाओः डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा कानपुर पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने छात्र नेताओं से कहा कि वे बिना किसी आपसी द्वेष के पार्टी की रेटिंग बढ़ाएं। वह मंगलवार को कानपुर के नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी से जुड़े पूर्व और वर्तमान छात्र नेताओं के अलावा उन युवाओं से भी मिले जो आने वाले समय में राजनीति के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। इन सभी से निकाय चुनाव में आगे आकर नेतृत्व करने को कहा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महानगरों और छोटे शहरों में विकास में तेजी लाने के लिए जरूरी है कि स्थानीय स्तर पर चुनी जाने वाली सरकार भी भाजपा की हो। ऐसा होने पर ही योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन हो सकता है। इसके लिए छात्र नेताओं को भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की जरूरत है। उन्होंने युवा नेताओं से यह भी कहा कि निकाय चुनाव के परिणाम का असर दूर तक जाएगा। इसको भी हमें ध्यान रखना चाहिए।
भाजपा का महापौर बने इसका प्रयास करना ही है, पार्षद भी ज्यादा संख्या में जीतकर आएंगे तो विकास की गति तेज करने में आसानी होगी। कहा कि ऐसे में छात्र नेताओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। करीब एक घंटे तक चली बैठक में महापौर के साथ पार्षद प्रत्याशियों की जीत का गणित भी लगाया गया। इस मौके पर बीएनडी कॉलेज, हरसहाय कॉलेज, डीएवी कॉलेज, कानपुर विश्वविद्यालय, डीबीएस कॉलेज, एसडी कॉलेज, क्राइस्ट चर्च, डीजी पीजी कॉलेज, पीपीएन, एसएन सेन कॉलेज सहित सभी प्रमुख कॉलेजों के छात्र नेता मौजूद रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी के अलावा पार्टी के कई और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।