फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Deputy CM Brijesh Pathak told Soro the birthplace of Tulsidas, public outrage in Chitrakoot after the tweet

UP News: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सोरो को बताया तुलसीदास का जन्मस्थान, ट्वीट के बाद चित्रकूट में जन आक्रोश

Fri, 09 Sep 2022 10:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 Sep 2022 10:43 PM IST
सार

राष्ट्रीय कवि गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने ट्वीट में जन्मस्थली सोरो लिख दी, जिसके  बाद चित्रकूट में साधु संतों और जनता में आक्रोश छा गया है। 

विज्ञापन
Deputy CM Brijesh Pathak told Soro the birthplace of Tulsidas, public outrage in Chitrakoot after the tweet
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय कवि गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के ट्वीट के बाद चित्रकूट में साधु संतों में आक्रोश है। साधु संत सोशल मीडिया पर डिप्टी सीएम के ट्वीट का जमकर विरोध कर रहे हैं। जानकी मंदिर के महंत सीतासरनदास ने कहा कि राष्ट्रीय कवि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली चित्रकूट जनपद क्षेत्र राजापुर है।

विज्ञापन

इसको लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सोरों नामक स्थान का तुलसीदास की जन्म स्थली लिखकर ट्वीट किया था। महंत ने कहा यह ट्वीट गलत है इसे तुरंत हटाना चाहिए। महंत ने कहा कि जन्मस्थली के विवाद को लेकर यह मामला कुछ दिनों पहले उच्च न्यायालय में चल रहा था। सोरों नामक स्थान के संतों ने तुलसीदास की जन्मस्थली का कोई प्रमाण ना देने पर कोर्ट ने जन्मस्थली चित्रकूट स्थित राजापुर को माना है।

विज्ञापन

इस आक्रोश के बाद डिप्टी सीएम ने अपना ट्वीट हटा दिया है। बता दें कि डिप्टी सीएम एक दिन पहले भी महाकवि तुलसीदास के जन्मस्थान को लेकर सुर्खियों में थे। दरअसल, कासगंज पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश ने ट्वीट किया, जिसमें सोरो को बताया तुलसीदास का जन्मस्थान बता दिया। इससे पहले योगी सरकार द्वारा तुलसीदास के जन्मस्थान राजापुर बताए जाने को लेकर लोगों में आक्रोश था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed