फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deputy CM: BJP Government completing incomplete work of father, son and bua

डिप्टी सीएमः पिताजी, बेटे और बुआ की सरकार के अधूरे काम भी पूरे कर रही भाजपा सरकार

Sun, 08 Oct 2017 11:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 08 Oct 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM: BJP Government completing incomplete work of father, son and bua
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
शहर के प्रभारी मंत्री और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है इस बार की दिवाली शहरवासियों के लिए तिहरी खुशी लेकर आएगी। शहर में प्रस्तावित बड़े निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

 





 

नहीं होगी बजट की कमी

Deputy CM: BJP Government completing incomplete work of father, son and bua
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
कानपुर शहर के प्रभारी मंत्री और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रस्तावित निर्माण कार्यों में 25 किलोमीटर लंबी रिंग रोड, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे और मेट्रो का निर्माण शामिल है। किसी भी विभाग में बजट की कमी नहीं आएगी। इसकी प्लानिंग पूरी हो चुकी है। कुछ जरूरी विभागीय प्रक्रियाएं हैं जिन्हें पूरा कर लिया गया है। अब निर्माण कार्यों के लिए धनराशि भी जारी कर दी जाएगी। अब जितने भी शिलान्यास होंगे, उसके पत्थर पर उस कार्य के उद्घाटन की तारीख भी लिखी जाएगी।

 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

समय से कार्य पूरा न होने पर जिम्मेदार होंगे विभागीय अधिकारी

Deputy CM: BJP Government completing incomplete work of father, son and bua
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री शनिवार को कानपुर के सर्किट हाउस में राष्ट्रीय राजमार्ग, पीडब्लूडी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य तय समय में पूरा नहीं होगा तो उसके लिए विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे।


 

विज्ञापन

विपक्ष पर साधा निशाना

Deputy CM: BJP Government completing incomplete work of father, son and bua
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
उप मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए मुलायम सिंह, अखिलेश सिंह और मायावती की सरकारों का जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि अभी भी ऐसे शिलान्यास पड़े हैं, जो पिताजी की सरकार में घोषित हुए, बेटे की सरकार भी चली गई लेकिन निर्माण पूरे नहीं हो पाए। इसी बीच बुआजी की भी सरकार आई उसमें भी निर्माण कार्य लटके ही रहे। अब भाजपा की सरकार इन पुराने कार्यों को नए सिरे से पूरा करने में जुटी है। सड़कों के गड्ढे भी पुरानी सरकारों की देन है जिन्हें भरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed