फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनुमान जी की जाति को लेकर बयानबाजी पर लगेगा विराम! उपमुख्यमंत्री ने कुछ ऐसा ही कहा, सपा पर ये तंज 

Sun, 23 Dec 2018 09:08 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 23 Dec 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya statement about lord hanuman caste
डेमो पिक
अयोध्या में राम वन गमन मार्ग की तरह आने वाले समय में बिठूर से अयोध्या के बीच सीता वन गमन मार्ग का निर्माण भी कराया जा सकता है। ये घोषणा प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को बिठूर गंगा महोत्सव के समापन अवसर पर की। इस दौरान उन्होंने हनुमान जी की जाति को लेकर मची सियासी बयानबाजी पर दो टूक अपनी बात कह दी। इसके बाद केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व सपा सरकार पर तंज भी कस दिया।
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya statement about lord hanuman caste
डेमो पिक
उन्होंने कहा कि सीता वन गमन मार्ग के संबंध में एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। प्रदेश के सभी धार्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों का विकास करने के लिए सरकार ने योजना बनाई है। बिठूर को देश के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनेगी। बिठूर महोत्सव अगले साल और भी भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya statement about lord hanuman caste
डेमो पिक
उन्होंने बिठूर महोत्सव के आयोजकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने डिप्टी सीएम के समाने बिठूर के विकास से जुड़ी कई मांगें रखीं। उप मुख्यमंत्री ने पूर्व सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अभी तक प्रदेश में सिर्फ एक ही महोत्सव होता था, वह है सैफई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya statement about lord hanuman caste
डेमो पिक
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में अयोध्या महोत्सव, चित्रकूट महोत्सव, वृंदावन महोत्सव, प्रयागराज महोत्सव, काशी महोत्सव और बिठूर महोत्सव शुरू हुए।
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya statement about lord hanuman caste
डेमो पिक
पिछले कुछ दिनों से देवताओं की जाति को लेकर विशेषकर हनुमान जी के मसले पर हो रही राजनीति के सवाल पर उन्होंने कहा कि हनुमान भगवान हैं, उनकी आराधना हम सभी करते हैं। यह राजनीति का विषय नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed