फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya gave statement against Akhilesh Yadav

केशव मौर्य का तंज: बोले- अखिलेश का यूपी से माेहभंग हो गया है, निकाय चुनाव परिणाम से पहले ही मान चुके हैं हार

Sat, 06 May 2023 07:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 May 2023 07:02 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर पहुंचे। उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यूपी से मोहभंग हो गया है। निकाय चुनाव में परिणाम से पहले ही समाजवादी पार्टी अपनी हार मान बैठी है।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya gave statement against Akhilesh Yadav
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कानपुर में निकाय चुनाव को लेकर कई सभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कर्नाटक यात्रा को लेकर तंज कसा है। कहा कि ऐसा लगता है कि अखिलेश का यूपी से मोहभंग हो गया है। कहा कि कर्नाटक जैसे राज्य में जहां सपा का कोई नाम लेने वाला नहीं है, वहां जाने का सीधा सा मतलब है कि निकाय चुनाव में परिणाम से पहले ही समाजवादी पार्टी अपनी हार मान बैठी है।

विज्ञापन


साकेत नगर के मंदाकिनी गेस्ट हाउस में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टियों किसी का भला नहीं चाहती हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस तीनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। कहा कि विपक्षी दल गुंडों के शरणदाता हैं। ये सभी भ्रष्टाचार बढ़ाने वाले लोग हैं। भाजपा की सरकार के पहले दंगाइयों का प्रदेश में बोलबाला रहता था। कहा कि लोगों ने सपा बसपा और कांग्रेस को आईसीयू में भेज दिया है। इन्हें ऑक्सीजन देने की जरूरत नहीं है, इनका सूपड़ा साफ करना है। कहा कि समाजवादी पार्टी को लेकर कि पिछले निकाय चुनाव में ही सपा की साइकिल टायर, ट्यूब कुछ लोग खोलकर ले जा चुके हैं। अब वहां पर कुछ बचा नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

सम्मेलन में मौजूद लोगों से कहा कि दो बातों को याद दिलाता हूं, पहली यह कि मोदी और योगी की सरकार नहीं होती तो 370 नहीं हटती, राम मंदिर नहीं बनता। दूसरा यह कि प्रदेश की कानून व्यवस्था सिर्फ मुख्यमंत्री योगी की वजह से दुरुस्त है। बोले सभी को मिलकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है। आज शहरों में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने पिछड़े वर्ग के कार्यकर्ताओं से अपील किया कि इस चुनाव को हल्के में नहीं लेना है। ये चुनाव मोदी जी को फिर से पीएम बनाने का चुनाव है। आप ही लोगों ने बीजेपी का वनवास खत्म करने का काम किया था।
विज्ञापन

कहा कि बजरंग बली की गदा कर्नाटक से चल चुकी है। सवाल किया कि भगवान राम को काल्पनिक बताने वाले बताएं कि जो राम को नहीं मानते वो हनुमान को क्या मानेंगे। उन्होंने ऐसे भाजपाइयों पर भी तंज कसा जो वोट नहीं देने जाते हैं। कहा कि जो लोग वोट डालने नहीं जाते, उनमें बीजेपी के मतदाता ज्यादा होते हैं। अनुरोध किया इस सभी लोग मतदान जरूर करें। कहा कि कानपुर नगर निगम बीजेपी का गढ़ है, यहां जरूर कमल खिलेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने रावतपुर रामलला और काली मंठिया मंदिर में पूजन अर्चन किया। इसके बाद कल्याणपुर में एक सभा को संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जयप्रकाश कुशवाहा, मनोज राजपूत, संजय विश्वकर्मा, विधायक महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल, सुनील बजाज, रमाकांत शर्मा,अनुभव कटियार, किरण निषाद, अरुण पाल, संजय कटियार, जिला मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, राघवेंद्र मिश्रा, शिवांग मिश्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed