फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deputy Chief Minister Dinesh Sharma said now Rasuka on nakal mafia

अब नकल माफियाओं की खैर नहीं, उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा- लगाई जाएगी रासुका

Fri, 04 Jan 2019 10:55 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 04 Jan 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Dinesh Sharma said now Rasuka on nakal mafia
दिवंगत शिक्षाविद् शिवराज सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
इस बार बोर्ड परीक्षाओं में नकल नहीं होने दी जाएगी। नकल माफियाओं पर रासुका लगाई जाएगी। यूपी के हरदोई जिले में डिप्टी सीएम शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विधायक आशीष सिंह के आवास पर ये बात कही। वह विधायक के पिता शिक्षाविद शिवराज सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने डीएम पुलिकत खरे, एसपी आलोक प्रियदर्शी, डीआईओएस वीके दुबे को बोर्ड की हाईस्कूल और  इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए अभी से पूरी तैयारी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा से पहले सीसीटीवी कैमरे की जांच करा ली जाए ताकि किसी भी सेंटर पर समस्या न हो।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद नकल माफिया पकड़ा जाता है, तो उसके विरुद्ध रासुका की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि नकल पर लगाम लगते देख इस बार 58 लाख परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत हुए हैं। जबकि पिछली बार 67 लाख परीक्षार्थी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो संदिग्ध सेंटर हैं, उन पर कड़ी नजर रखी जाए। बताया कि यूपी में 10 हजार करोड़ रुपये का नकल का कारोबार था। इस पर लगाम लगाई है। जो लोग अभी सक्रिय हैं, उनकी सूची पूरे प्रदेश से तैयार करा ली गई है। समय पर सभी जिलाधिकारियों को संबंधित सूची कार्रवाई के लिए सौंपी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed