फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dengue in Kanpur, There is not even a physician in the dedicated dengue hospital

Dengue in Kanpur: डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल में एक फिजीशियन तक नहीं, डेंगू जांच की भी सुविधा नहीं

Wed, 16 Nov 2022 10:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Nov 2022 10:39 AM IST
सार

कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय को डेंगू हॉस्पिटल बनाया गया है। यहां एक फिजीशियन तक नहीं है और डेंगू जांच की भी सुविधा नहीं है। सीएमओ ने डॉक्टरों के लिए उर्सला निदेशक को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Dengue in Kanpur, There is not even a physician in the dedicated dengue hospital
कांशीराम अस्पताल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेंगू रोगियों के इलाज के लिए जिले में डेडिकेटेड डेंगू हॉस्पिटल बनाने के निर्देश दिए हैं। नगर में मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय को डेडिकेटेड डेंगू हॉस्पिटल बनाया गया है, लेकिन इस अस्पताल में एक फिजीशियन तक नहीं है। ऐसे में डेंगू रोगियों का इलाज कैसे होगा?

विज्ञापन

इस डेडिकेटेड हॉस्पिटल में डेंगू की जांच भी नहीं होती है। यहां डेंगू के लक्षणों वाले बुखार के जो रोगी आते हैं, उनका सैंपल जांच के लिए उर्सला या जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजा जाता है। डेंगू रोगी निजी अस्पतालों में भरे पड़े हैं।
विज्ञापन

डेंगू के 14 रोगी उर्सला और 10 रोगी हैलट तथा 61 रोगी निजी अस्पतालों में हैं लेकिन जो डेंगू के लिए डेडिकेटेड हॉस्पिटल बना है, उसमें एक भी रोगी नहीं भर्ती है।  कांशीराम अस्पताल के इकलौते फिजीशियन डॉ. पियूष मिश्रा का तबादला हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद से अस्पताल में कोई फिजीशियन नहीं है। फीवर के जो रोगी आते हैं, उनका इलाज वक्ष रोग विशेषज्ञ करते हैं। सीएमएस डॉ. स्वदेश गुप्ता का कहना है कि अस्पताल में दवाएं भरपूर हैं। फ्लुइड आदि की भी भरपूर व्यवस्था है।

बुखार के चार रोगी भर्ती हैं, लेकिन उनकी रिपोर्ट डेंगू निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव के आदेश के हवाले के साथ फिजीशियन के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है। उर्सला से डॉक्टर मिलेंगे। इसके साथ ही डेंगू की जांच के लिए मशीन और किट के लिए भी पत्र भेजा है। अभी तो उर्सला सैंपल भेज कर जांच कराते हैं।

सीएमओ का पत्र आया था। उन्हें अस्पताल के फिजीशियन डॉक्टरों की सूची भेज दी गई है। जिन पांच डॉक्टरों के लिए कहेंगे, उन्हें कांशीराम अस्पताल भेज दिया जाएगा।  -डॉ. सुशील प्रकाश, निदेशक उर्सला

डेडिकेटेड हॉस्पिटल में डॉक्टरों की व्यवस्था कर दी गई है। उर्सला से तीन फिजीशियन और दो बालरोग विशेषज्ञ कांशीराम अस्पताल भेजे जाएंगे। बुधवार को डॉक्टर पहुंच जाएंगे।  -डॉ. आलोक रंजन, सीएमओ कानपुर नगर  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed