फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dengu

डेंगू से महिला की मौत, मचा हड़कंप

Sun, 25 Oct 2020 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
dengu
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। चार दिन से डेंगू से पीड़ित सुभाष नगर की एक महिला ने कानपुर के एयरफोर्स अस्पताल में दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। बता दें कि मृतक के मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा है। इसके बाद भी सफाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में बुखार व डेंगू से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में 55 से अधिक मौत हो चुकी हैं। शनिवार को रसूलाबाद के सुभाष नगर की अनीता (40) ने एयरफोर्स अस्पताल में डेंगू के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पति राजू ने बताया कि पत्नी को सोमवार को बुखार आया था। बेटा अभिषेक चतुर्वेदी एयरफोर्स में है। इससे वजह से पत्नी को कानपुर के एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति का कहना है कि जांच कानपुर मेडिकल कॉलेज से हुई थी। वहां डेंगू की पुष्टि हुई। सुबह तबियत खराब होने के बाद हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। वहां परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। मोहल्ले में स्वास्थ्य टीम भेजकर बीमार लोगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसूलाबाद नगर पंचायत व स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से नहीं ले रहा है। सुभाष नगर मोहल्ले की अनीता की मौत के पहले लोहिया नगर की शबाना, पप्पन कुशवाहा, नेहरू नगर के सीबू, धर्मूपुर के कार्तिकेय मिश्र, गांधी नगर के इमरान, बिरिया गढ़ेवा की सीमा देवी, पूरन पुरवा में एक वृद्ध की मौत हो चुकी है। कस्बे के कई लोग बुखार की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed