फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Demonstration of Bhim Army on arrest of National President in Mahoba, memorandum given to SDM in the name of President

Mahoba News: चंद्रशेखर रावण की गिरफ्तारी पर भीम आर्मी का प्रदर्शन, एसडीएम को दिया राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

Sun, 03 Jul 2022 07:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 03 Jul 2022 07:59 PM IST
सार

महोबा में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण की राजस्थान में हुई गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर रिहाई की मांग की। इस दौरान राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। 
 

विज्ञापन
Demonstration of Bhim Army on arrest of National President in Mahoba, memorandum given to SDM in the name of President
तहसील में नारेबाजी कर विरोध जताते भीम आर्मी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही, नारेबाजी कर उनकी रिहाई की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जीतेंद्र सिंह और सीओ रामप्रवेश राय को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन

भीम आर्मी के राजीव वर्मा, देशराज, मानसिंह आदि ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण को धरने का समर्थन करने जाते समय गिरफ्तार कर लिया। यह गैर संवैधानिक है। कार्यकर्ताओं ने उनको छोड़े जाने व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मांग पूरी करने की मांग है। ज्ञापन सौंपने वालों में भगवान लाल, देवेंद्र कुमार, मुकेश, मुबारक मोहम्मद, सचिन वर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई की मांग  
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण और उनके समर्थकों की रिहाई की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। पार्टी के जिला प्रभारी आशीष कुमार विनायक, प्रदेश सचिव चांद बाघमारे, संदीप, दिनेश कुमार, अखिलेश आदि ने ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा हटाए जा रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे धरने में शामिल होने जा रहे थे। जिस पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने उन्हें व उनके समर्थकों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप लगाया कि असंवैधानिक तरीके से उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed