फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Demonstrating their technical talent, students developed AI-based solutions.

Kanpur News: तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन कर छात्रों ने एआई आधारित समाधान निकाले

Tue, 28 Jul 2026 02:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Demonstrating their technical talent, students developed AI-based solutions.
कानपुर। सीएसजेएमयू-आईबीएम बॉब हैक्स एआई इनोवेशन हैकाथॉन के दूसरे दिन भी छात्रों ने तकनीकी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्नाव, औरैया और इटावा के नोडल केंद्रों पर आयोजित प्रतियोगिता में 172 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित समाधान प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) और आईबीएम की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में उन्नाव से 70, औरैया से 51 और इटावा से 51 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्हें‘द मिसिंग वॉलेट’, ‘लॉस्ट ऑन द फर्स्ट डे’ और ‘द साइलेंट लाइब्रेरी’ जैसे तीन समस्या पर काम करने की जिम्मेदारी दी गई। टीमों ने एआई का उपयोग करते हुए अपने मॉडल और प्रस्तुतियां तैयार की। विशेषज्ञों ने इनका मूल्यांकन किया।
विज्ञापन



हैकाथॉन का अगला चरण 29 और 30 जुलाई को कानपुर में होगा। चयनित टीमें 12 और 13 अगस्त को होने वाले ग्रैंड फिनाले में भाग लेंगी, जहां विजेताओं को 50,000 रुपये, 30,000 रुपये और 20,000 रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। दो विशेष पुरस्कार 5,000-5,000 रुपये के रखे गए हैं। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि यह हैकाथॉन युवाओं को नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में अहम पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed