{"_id":"58e52daa4f1c1bf5465b70b2","slug":"demands-arrest-of-murderers-to-cm-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी जोड़े की हत्या के मामले में सीएम योगी से इंसाफ की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी जोड़े की हत्या के मामले में सीएम योगी से इंसाफ की गुहार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 06 Apr 2017 12:39 AM IST
सार
-प्रेमी युगल हत्याकांड में पीड़ित परिवार लखनऊ में सीएम से मिला
-सीएम ने डीजीपी को दो दिन में हत्याकांड के खुलासे के दिए निर्देश
-10 दिन पूर्व प्रेमी युगल की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका था शव
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेमी जोड़े की हत्या के मामले में परिजनों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष इंसाफ की गुहार लगाई। 10 दिन पहले बड़ी ही बेरहमी से इस प्रेमी जोड़े को मौत के घाट उतार दिया गया था। हत्यारों का सुराग तक नहीं मिला है। सीएम ने डीजीपी को दो दिन के अंदर वारदात के खुलासा के निर्देश दिए हैं।
26 मार्च की रात हत्यारों ने गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी कन्हई और शिवांजलि की हत्या कर समधन के पास रेलवे ट्रैक पर शव फेंक दिए थे। कन्हई के पिता दिनेश कुमार और शिवांजलि के नाना कप्तान सिंह ने गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।
वारदात के 10 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी व वारदात का खुलासा न होने पर दिनेश कुमार व कप्तान सिंह ने परिजनों के साथ लखनऊ पहुंच कर सीएम योगी से मुलाकात की और इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन
सीएम ने तत्काल डीजीपी से वार्ता कर दो दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी कर खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कप्तान सिंह ने बताया कि जब तक पुलिस असली हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेज देगी, तब तक परिवार के साथ सीएम आवास के बाहर बैठा रहूंगा।
कई अफसरों पर गाज गिरना तय
प्रेमी युगल की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस महकमे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 10 दिन बीत जाने के बाद भी जांच में जुटी सर्विलांस व स्वाट और कोतवाली पुलिस के हाथ खाली हैं। प्रतिदिन ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ कर पुलिस टीमें हवा में तीर चला रही हैं। जबकि घटना में नामजद फरार आरोपियों को तलाशने में पुलिस टीमें पूरी तरह से असफल साबित हुई हैं। सीएम योगी द्वारा मामले का संज्ञान लेने के बाद अब कई अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की शंका जाहिर की जा रही है।